किचन में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना घर में छा जाएगी कंगाली

वास्तु शास्त्र में रसोई घर का महत्वपूर्ण स्थान होता है। रसोई एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर परिवार के सभी सदस्यों के लिए भोजन बनता है।

कहा जाता है कि यदि इस स्थान पर कोई दोष हो तो इसका प्रभाव खाना बनाने वाले के साथ ही पूरे परिवार पर भी पड़ता है। घर के किचन को लेकर वास्तु शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं।

टूटे बर्तन

कई बार बर्तन टूट जाने के बाद भी लोग उन्हें किचन से बाहर नहीं करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है।

झाड़ू

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू को कभी भी रसोई में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है। ये वास्तु दोष का कारण बन सकती है। किचन में झाड़ू रखने से परिवार के लोगों को नुकसान होता है।

शीशा

किचन में शीशा लगाने से नकारात्मक शक्तियों को बुलावा मिलता है। वास्तु के अनुसार रसोई में शीशा लगवाने से आग का प्रतिबिंब बनता है, जिससे जरूरत से ज्यादा ऊर्जा पैदा हो जाती है। ऐसा करना नुकसानदायक साबित होता है।