Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

अमित शाह के साथ नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी का भी उत्तर प्रदेश में जनसभा तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम

by news24desk
February 15, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दो चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक तीसरे, चौथे तथा पांचवें चरण के मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों को मथ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का प्रयास इसको बरकरार रखने का है।

अमित शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी मंगलवार को उत्तर प्रदेश में जनसभा तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम है। केन्द्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) की प्रमुख केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को बाराबंकी में चुनावी जनसभा करेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने सोमवार को झांसी में तीन जनसभा करने के बाद रात में कानपुर में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के बाद जनसंपर्क भी किया। मंगलवार को उनका औरैया और मैनपुरी का दौरा है। गृहमंत्री अमित शाह सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव कर गढ़ मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। औरैया के दिबियापुर के साथ ही मैनपुरी में उनकी जनसभा होगी। देर शाम अमित शाह कानपुर के सीसामऊ और आर्यनगर में जनसंपर्क का कार्यक्रम है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। उनका रोड शो बजरिया चौराहे से शुरू होगा। वह पी रोड, लेनिन पार्क, आनंदबाग, संगीत टाकीज चौराहा, डिप्टी पड़ाव चौराहा, मूलगंज से घंटाघर तक रोड शो करेंगे।

नितिन गडकरी आज प्रयागराज में इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के समर्थन में सभा करेंगे। यहां पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी प्रयागराज के झलवा चौराहे पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मीडिया से बातचीत करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को इत्र नगरी कन्नौज के साथ कासगंज और इटावा में चुनावी सभा और जनसंपर्क का कार्यक्रम है। यह तीनों क्षेत्र ही समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम को लखनऊ के बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आज मैनपुरी में रहेंगे। वह करहल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे। बघेल को भाजपा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। इसके साथ ही फर्रुखाबाद और एटा के मारहरा तथा अलीगंज में भी भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं हैं। उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा की उन्नाव में चुनावी सभा होगी। उन्नाव में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। यहां पर छह विधानसभा सीट हैं। उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा उन्नाव के करोवन मोड़ में ब्राह्मण नेता शेखर दुबे पार्टी में शामिल कराने के साथ ही भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।

केन्द्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) की प्रमुख केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को बाराबंकी में चुनावी जनसभा करेंगी। उनकी यहां पर जैदपुर, बाराबंकी शहर और दरियाबाद में चुनावी सभा होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को जिले में तीन स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाओं को संबोधित करेंगी। वह सबसे पहले जैदपुर विधानसभा जनपद इंटर कॉलेज के पीछे हरख में अंबरीश रावत के समर्थन में दोपहर 12 बजे बजे सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे दरियाबाद के भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा के समर्थन में आदर्श इंटर कॉलेज महमूदाबाद के सम्मुख का मैदान में और दोपहर तीन बजे अवध लॉ कॉलेज असेनी में भाजपा प्रत्याशी राम कुमारी मौर्य के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगी।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
उत्तर प्रदेश की सत्ता दोबारा पाने के लिए भाजपा हर मोर्च पर रणनीति के साथ डटी, याद दिलाए आजम खां के बोल

उत्तर प्रदेश की सत्ता दोबारा पाने के लिए भाजपा हर मोर्च पर रणनीति के साथ डटी, याद दिलाए आजम खां के बोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org