Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में घर-घर दस्तक दे रहे प्रत्याशी, दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए मतदान कल

by news24desk
February 13, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 62.08 प्रतिशत मतदान होने के बाद दूसरे चरण में नौ जिलों के प्रत्याशी घर-घर संपर्क कर इसको बढ़ाने के प्रयास में लगे हैं। चुनाव में दूसरे चरण के लिए शनिवार को शाम छह बजे से प्रचार थमने के बाद रविवार सुबह से प्रत्याशी घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। जिसमें पांच मंत्रियों सहित 586 प्रत्याशी की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दूसरे चरण में सोमवार को नौ जिलों की 55 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चरण का प्रचार शनिवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। दूसरे चरण में दो करोड़ से अधिक मतदाता वोटिंग में भाग लेंगे। दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर में मतदान होना है। वर्ष 2017 के चुनाव में इन 55 सीटों में 38 भाजपा, 15 सपा व दो कांग्रेस के पास थीं।

चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं कोरोना से बचाव के तरीके अपनाते हुए मतदान कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोग ने नौ जिलों के डीएम से वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग कर चुनाव तैयारियां की विस्तृत जानकारी ली। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। शनिवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण का मतदान 14 फरवरी की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। प्रत्येक पोङ्क्षलग बूथ पर मतदाताओं की सुविधा और कोविड से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था कराई गई है।

सुरक्षा बेहद सख्त : दूसरे चरण में सहारनपुर के देवबंद समेत आठ संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियां तैनात हैं। सहारनपुर की देवबंद, रामपुर मनिहारान सीट, संभल की संभल व असमोली सीट तथा बिजनौर की नगीना, धामपुर व बिजनौर सीट पर पुलिस की कड़ी निगाह है। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही पुलिस ने गश्त व चेकिंग बढ़ा दी है। 55 विधान सभा क्षेत्रों में कड़ा पहरा है और खासकर बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर व कंट्रोल रूम से हर छोटी-बड़ी सूचना पर नजर रखी जा रही है।

दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर, बदायूं व अमरोहा में जनसभाएं कर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिजनौर व शाहजहांपुर में चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगें। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं व शाहजहांपुर में कई जनसभाएं कर पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

पांच मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की भी प्रतिष्ठा दांव पर: इस चरण में शाहजहांपुर सीट से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना चुनाव मैदान में हैं। वह आठ बार चुनाव जीत चुके हैं, नवीं बार विधान सभा पहुंचने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। इनके अलावा बिलासपुर से जलशक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, बदायूं से नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, चंदौसी से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी चुनाव मैदान में हैं। आयुष राज्यमंत्री रहे डा. धर्म सिंह सैनी नकुड़ सीट से सपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री मो. आजम खां रामपुर व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार सीट से चुनाव मैदान में हैं। आजम जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। स्वार सीट से भाजपा की सहयोगी अपना दल सोनेलाल से हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां मैदान में हैं। वे पूर्व सांसद नूर बानो के पौत्र हैं। संभल से सपा के टिकट से पूर्व मंत्री इकबाल महमूद व अमरोहा से पूर्व मंत्री महबूब अली भी साइकिल चुनाव चिह्न से मैदान में है। हाल ही में सपा में शामिल बरेली कैंट से पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन चुनाव लड़ रही हैं।

SendShareTweet

Related Posts

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित 6 पर मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज

March 7, 2025
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: बदरी-केदार समेत इन स्थानों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

December 9, 2024
Weather Update Uttarakhand: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी, रात को पाला, सुबह कोहरा बढ़ा रहा परेशानियां

Weather Update Uttarakhand: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी, रात को पाला, सुबह कोहरा बढ़ा रहा परेशानियां

November 22, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होने से तापमान में गिरावट, अक्टूबर के अंत तक बढ़ेगी ठंड़क

Weather Update Uttarakhand: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और हिमपात, मैदानों में मौसम शुष्क, जाने आज के मौसम का हाल

October 31, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी रही ठंड

Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी रही ठंड

October 19, 2024
Uttarakhand weather update: चमोली समेत तीन जिलों में बरसेंगे बादल, यलो अलर्ट जारी, जाने मौसम का हाल

Weather Update Uttarakhand: 17 अक्टूबर को पहाड़ी जनपदों में हल्की बौछार पड़ने के आसार, जाने आज के मौसम का हाल

October 17, 2024
Next Post
पंजाब विधानसभा चुनाव में आज से स्‍टार वार शुरू, अमित शाह और प्रियंका गांधी की होंगी रैलियां

पंजाब विधानसभा चुनाव में आज से स्‍टार वार शुरू, अमित शाह और प्रियंका गांधी की होंगी रैलियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org