Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोध‍ित करते हुए कहा- सपा सत्‍ता में आई तो अख‍िलेश यादव आतंक‍ियों की करेंगे रक्षा

by news24desk
February 22, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अखिलेश यादव के समय में कैराना से लोग पलायन कर गए। वो कहते हैं आतकंवाद कोई मुद्दा नहीं है। अयोध्या व वाराणसी में बम ब्लास्ट हुए थे। अखिलेश ने बतौर मुख्यमंत्री मुकदमे वापस लिए और आतंकियों को छोड़ दिया। अखिलेश रक्षक नहीं भक्षक हैं। आतंकवादियों की रक्षा करने वाले हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो अख‍िलेश यादव आतंकियों की रक्षा करेंगे।

समाजवादी पार्टी पर बोला हमला

नड्डा देवरिया जिले के रुद्रपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद के समर्थन में रुद्रपुर के सतासी राज इंटर कालेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश ने रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर गोलियां चलाई गई। सात जवान बलिदान हो गए। आज रुद्रपुर के संतोष यादव बलिदान हो गए। उन आतंकवादियों को जवाब देना है। ऐसे लोगों को पनाह देना है क्या। अखिलेश बोलते हैं ए पुलिस.. ए पुलिस… यह पुलिस का मनोबल तोड़ रहे हैं। हम इन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। तंज कसते हुए कहा कि आजम, अतीक और मुख्तार तीनों जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया राज खत्म कर आर्थिक स्थिति सुधारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को सातवें से दूसरे स्थान पर खड़ा किया। योगी ने गुंडाराज समाप्त किया। देवबंद, मेरठ, कानपुर बहराइच आदि जगहों पर एंटी टेरेरिस्ट कमांडो सेंटर खुलेगा। कहा क‍ि विधायक हमारा माध्यम है, देश और देवरिया की तस्वीर बदलने आए हैं। आपकी अंगुली में बहुत ताकत है।

हमने अनुच्‍छेद 370 हटाया

नड्डा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो निशान दो विधान का विरोध किया। मोदी की सरकार आई अनुच्‍छेद 370 हटाई गई। मोदी के नेतृत्व में तीन तलाक का कानून समाप्त हुआ।यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान में नहीं है। यह होता है वोट का कमाल। कहा कि पहले भी दीवाली आती थी अयोध्या में दीवाली क्यों नहीं मनती थी। जय श्री राम का नारा सदियों से लग रहा है। मोदी की सरकार बनी तो मंदिर की राह आसान हुई।मंदिर बन रहा है। यह अंतर, अंगुली की ताकत का है। आज भव्य तरीके से मूर्ति विसर्जन भी होता है और पूजा भी होती है।

50 करोड़ लोगों को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया

कहा कि कोरोना आया तो मोदी ने महिलाओं के खाते में 500 रुपये पहुंचा रहे हैं। किसानों को दो- दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। पांच साल पहले जब यूपी में आया था तो बिजली नहीं थी। आज घरों को बिजली पहुंच रही है। 2.5 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाने का काम किया। मोदी ने कंडा (गोइठा) से निजात दिलाई, रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया। 50 करोड़ लोगों को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया। गंभीर बीमारियों से इलाज के सरकार सहायता दे रही है। 11 करोड़ इज्जत घर बनवा कर महिलाओं को सुविधा दी।

उप्र में व‍िकास की गंगा बह रही

कहा कि मोदी का अलग से और योगी का अलग से राशन गरीबों को दिया गया। यह डबल इंजन की सरकार है। उप्र में विकास की गंगा बह रही है। गोरखपुर में एम्स की सुरक्षा। 60 लाख नौकरियां देना तय किया है। 1.56 करोड़ घर बनेंगे। उप्र में पांच साल में 10 विश्विद्यालय खुले। कांग्रेस पर वार करते हुए नड्डा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री चन्नी कहते हैं यूपी के भइए..बिहार के भइए…इनको पंजाब में घुसने मत देना और प्रियंका गांधी तालियां बजाती हैं। फैसला आपको करना है।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
राजस्थान सरकार 23 फरवरी को पेश करेगी बजट, जानें- लोगों की अपेक्षा

राजस्थान सरकार 23 फरवरी को पेश करेगी बजट, जानें- लोगों की अपेक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org