Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

पीएम आज हिमालय की तलहटी से करेंगे विजय शंखनाद

by news24desk
February 22, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के प्रचार के लिए भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहराइच में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अपराह्न साढ़े तीन बजे बहराइच के पयागपुर के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाराजा सुहेलदेव की धरती से आज चुनावी शंखनाद करेंगे। उनका हेलीकाप्टर 2.55 बजे पयागपुर में लैंड होगा। रैली में प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। पांचवें चरण के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर होने जा रही रैली कई मामलों में महत्वपूर्ण है। यहां देवीपाटन मंडल के कि 13 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का चुनावी मंत्र जानने एकत्र होंगे। पयागपुर में हो रही रैली में बहराइच जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के अलावा श्रावस्ती एवं गोंडा के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता मोदी मंत्र ग्रहण करने के लिए एकत्र होंगे। रैली की व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। पयागपुर के शिवदहा स्थित रैली स्थल को एसपीजी ने सुरक्षा के मद्देनजर कब्जे में ले लिया है। दोपहर दो बजे होने वाली रैली को देखते हुए सेना का विमान एसपीजी को लेकर पहुंच गया है।

टीम ने डाग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर से मंच व आसपास जांच की है। करीब दो लाख की भीड़ उमड़ने की संभावना है। भाजपा रैली में पूरी ताकत झोंक रही है। रैली प्रभारी आगरा महानगर के अध्यक्ष भानू महाजन पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं। करीब 800 बसों के साथ हजारों चारपहिया एवं दोपहिया वाहन लगाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के साथ जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, दीपक सत्या, हरिश्चंद्र गुप्त, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, चंद्रभान सिंह संचित पूरी व्यवस्था देख रहे हैं। वाहनों के लिए 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

बसपा सुप्रीमो इंदिरापुर में करेंगी जनसभाः बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी मंगलवार को जनसभा को संबोधित करने पयागपुर के इंदिरापुर आएंगी। वह दोपहर 12.45 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगी। बसपा सुप्रीमो की जनसभा के लिए करीब 25 बीघे में स्थल बनकर तैयार है। बसपा जिलाध्यक्ष अजय गौतम व गीता मिश्र ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
उत्तराखंड: ऊर्जा निगम ने बिजली बिल को लेकर किया बड़ा बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: ऊर्जा निगम ने बिजली बिल को लेकर किया बड़ा बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org