Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ भगवंत मान का बड़ा कदम, लोगों की शिकायत के लिए CM जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर

by news24desk
March 23, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज शहीदी दिवस पर भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। मान ने कहा कि अगर कोई आपसे रिश्वत मांगता है तो उन्हें सीधे 9501 200 200 पर एक ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग भेज सकते हैं। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मान ने कहा कि अगर कोई रिश्वत मांगता है तो रिश्वत देने से मना न करें, बल्कि उसकी वीडियो बनाकर 9501200200 पर भेज दो। उनका स्टाफ मामले की ​निष्पक्ष जांच करेगा और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान ने कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं किया जाएगा।

इससे पहले मान आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह व अन्य बलिदानियों को नमन करने कैबिनेट सहित हुसैनीवाला बार्डर व खटकड़ कलां पहुंचे। बता दें, भगवंत मान ने 16 मार्च को खटकड़ कलां में ही सीएम पद की शपथ ली थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही कहा था कि वह शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर अपना वाट्सएप नंबर भी जारी करेंगे। इस नंबर पर लोग भ्रष्टाचार से जुड़ी अपनी शिकायतें सीधे सीएम को भेज सकेंगे।

इससे पहले, हुसैनीवाला पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। लोग अपनी शिकायतें वाट्सएप पर कर सकेंगे। भ्रष्टाचार में शामिल होने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा, अगर कोई विधायक भी इसमें शामिल होता है तो सरकार उस पर भी कार्रवाई करेगी।

मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह को समर्पित करते हुए नए पंजाब के लिए जल्द नई घोषणाएं की जाएंगी। सुबह दस बजे हुसैनीवाला शहीदी स्मारक पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने आधे घंटे तक शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद वह खटकड़ कलां पहुंचे और शहीद भगत सिंह के बुत को सलामी दी। सीएम ने संग्रहालय का निरीक्षण भी किया।

वहीं, सीएम के आगमन के मद्देनजर भारत-पाक सीमा पर स्थित शहीदी स्थल हुसैनीवाला बसंती रंग में रंगा नजर आया। शहीदी स्थल पर होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनके विधायक बसंती रंग की दस्तारें पहनकर पहुंचे।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
यूपी : योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

यूपी : योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org