Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में भी मिसाइल अटैक, छह धमाकों से दहली राजधानी कीव

by news24desk
February 25, 2022
in International
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने यूक्रेन में रूस के साथ शुरू हुए जंग में पहले दिन 137 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और यह भी बताया कि राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट भी अब मास्को के नियंत्रण में चला गया है। उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई के तहत यूक्रेन में रूस ने तीन तरफ से हमला बोल दिया है जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस बीच यूक्रेन ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र से तत्काल मानवाधिकार परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से यूूक्रेन में सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोक देने को कहा है। बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ मसौदे पर शुक्रवार को UNSC में वोटिंग होगी। वहीं नाटो भी इमरजेंसी समिट आयोजित करेगा।

अप्रैल, 1986 को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी। इसमें विस्फोट के बाद पूरे यूरोप में रेडिएशन हुआ था। यह संयंत्र देश की राजधानी कीव के उत्तर में 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिस रिएक्टर में विस्फोट हुआ था, उसमें से विकिरण रिसाव रोकने के लिए उसे एक सुरक्षात्मक उपकरण से कवर किया गया है और पूरे संयंत्र को निष्क्रिय कर दिया गया है।

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर गिरी रूसी मिसाइल

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर रूसी मिसाइल आकर गिरी है. इसमें वहां मौजूद सैनिकों को नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन के गृह मंत्री एंटोन जर्सेंको ने बताया है कि कीव में सुबह से कुल छह धमाके हो चुके हैं। उनके मुताबिक, ये धमाके क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए। आगे कहा गया है कि कार्रवाई करते हुए रूस का एक विमान भी गिराया गया है। कीव में हालात आज सुबह से ही बिगड़े हुए हैं। वहां दो धमाके सुनाई दिए हैं। इसके साथ-साथ यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने दो रूसी एयरक्राफ्ट को वहां मार गिराया गया है।

नाटो सदस्यों संग मीटिंग करेंगे बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ देर में नाटो सदस्यों संग वर्चुअल मीटिंग करेंगे। बता दें कि इससे पहले बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा था कि यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और अमेरिका वहां अपनी सेना नहीं भेजेगा। अमेरिका ने कहा था कि उसके प्रतिबंध रूस को वैश्विक वित्तीय प्रणाली से अलग कर देंगे। यूरोपियन यूनियन ने रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। इसका असर बैंकिंग सेक्टर, राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां, ऑयल रिफाइनिंग इंडस्ट्री और प्रौद्योगिकी निर्यात पर 70 फीसद तक पड़ेगा। रूस के डिप्लोमेट और बिजनेसमैन को अब ईयू वीजा नहीं मिलेगा।

सुबह तेज धमाकों से दहली यूक्रेन की राजधानी कीव

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव सुबह-सुबह तेज धमाकों से दहल गई है। कीव में शुक्रवार सुबह दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार एंटोन हेराशचेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले अभी फिर से शुरू हुए हैं। मैंने दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी। इसके अलावा यूक्रेन के शहर कोनोटोप को भी रूसी सैनिकों ने घेर लिया है। इसके अलावा बाकी फोर्स कीव की तरफ बढ़ रही है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन की रक्षा मंत्री हन्ना मालयार के मुताबिक, रूस के 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर, 30 टैंक को नष्ट किया गया है।

यूक्रेन में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए दीं चार्टर्ड उड़ानें

यूक्रेन में चीनी दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी यूरोपीय देश में मौजूद सभी चीनी नागरिक स्वदेश वापसी के लिए चार्टर्ड फ्लाइट के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें। यह नोटिस दूतावास के आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर पोस्ट किया गया। इसमें यह बताया गया कि इसके लिए 27 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन हो सकता है। यूक्रेन में कुल 6000 चीनी नागरिक हैं।

पलायन जारी- पोलैंड, हंगरी, रोमानिया पहुंच रहे यूक्रेनी

यूक्रेन से लोगों का पलायन जारी है। इस क्रम में जान बचाकर यूक्रेनी जनता पोलैंड, हंगरी, रोमानिया समेत अन्य पड़ोसी देश पहुंचने लगे हैं। यूएन का अनुमान है कि एक लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में चले गए हैं। इस हमले के एवज में रूस को अब भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

प्रतिबंधों का सिलसिला

कनाडा ने गुरुवार को 58 रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं आज ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी यूक्रेन में रूस द्वारा मचाई गई तबाही को लेकर इसपर कड़े प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया। इसके अलावा जी-7 देश रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के विनाशकारी पैकेजों और अन्य आर्थिक उपायों पर आगे बढ़ने और पर सहमत हो गए हैं। जी-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं।

यूक्रेन पर रूस का तीन तरफ से हमला, बरसाई मिसाइलें

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई अब यूक्रेन में रूस कर रहा है। जमीनी, हवाई और समुद्री रास्ते से भीषण बमबारी से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा व्यवस्था तबाह हो गई है। 74 सैन्य ठिकाने और 11 एयरबेस नष्ट हो गए। हालांकि रूस ने यूक्रेन के पांच रूसी विमान और कई टैंक ध्वस्त करने के दावे नकार दिया है। रूसी सेना का चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा हो गया है। रूसी हमले का शुरुआती निशाना यूक्रेन के सैन्य ठिकाने बने। चंद घंटों में ही यूक्रेन के 74 सैन्य ठिकानों और 11 एयरबेस को रूसी हवाई हमलों ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान राजधानी कीव पर मिसाइलों के हमले हुए और सीमावर्ती शहरों में लड़ाकू विमानों के हमले। देर रात तक हमले जारी रहे। यूक्रेन ने छह हमलावर विमानों और हेलीकाप्टरों को मार गिराने का दावा किया है, लेकिन रूस ने इस दावे को नकार दिया है। यूक्रेन ने रूसी हमले में 40 लोगों के मारे जाने और सैकड़ों के घायल होने की पुष्टि की है। कीव की ओर बढ़ रही रूसी सेना ने चर्चित चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। रूस ने विद्रोहियों के कब्जे वाले डोनबास, बेलारूस और काला सागर से यूक्रेन पर हमला किया है।

वाशिंगटन दूतावास में रूस का नंबर दो राजनयिक निष्कासित

अमेरिकी राजनयिक के रूसी निष्कासन के बदले वाशिंगटन में रूस के दूसरे क्रम के राजनयिक को निष्कासित कर दिया गया। इस निष्कासन का यूक्रेन पर रूसी हमले से संबंध नहीं है। यह कार्रवाई दूतावास के कर्मचारियों पर वाशिंगटन और मास्को के बीच लंबे समय से चल रहे आ रहे विवाद का हिस्सा है। इस बारे में विदेश विभाग ने बुधवार को रूसी दूतावास को सूचित किया था कि वह मंत्री काउंसलर सर्गेई ट्रेपेलकोव को निष्कासित कर रहा है। जो वर्तमान में राजदूत अनातोली एंटोनोव के तहत मिशन में नंबर दो हैं। रूस ने फरवरी के मध्य में मास्को से अमेरिकी मिशन उप प्रमुख बार्ट गोर्मन को निष्कासित कर दिया था।

पुतिन ने दी पश्चिमी देशों को सख्त चेतावनी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में किसी तरह के सैन्य दखल पर अमेरिका समेत सभी पश्चिमी देशों को गंभीर दुष्परिणामों की चेतावनी दी है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने भी पश्चिमी देशों पर जवाबी प्रतिबंध लगाने की बात कही है।हमले के विरोध में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्की ने कहा हमने रूस से अपने राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं।

भारतीय समयानुसार तड़के 4.52 बजे रूस ने यूक्रेन पर सबसे पहले बड़ा साइबर अटैक किया। इसके बाद यूक्रेन के आसमान से रूसी लड़ाकू विमानों ने सैन्य ठिकानों पर बम और मिसाइलें दागनी शुरू कर दीं। रूस और बेलारूस की सीमा से टैंकों के दस्तों को यूक्रेन में घुसते देखा गया। वहीं काला सागर और आजोव सागर के तट की ओर से रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में घुसकर हमला शुरू कर दिया। हमले में बम और मिसाइलों का जमकर इस्तेमाल किया गया। कीव (राजधानी), खार्कीव, ओडेसा और यूक्रेन के अन्य शहरों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन के सीमा रक्षकों द्वारा इस संबंध में तस्वीरें और वीडियो जारी कर कहा गया कि रूसी सैन्य वाहन क्रीमिया से यूक्रेन में दाखिल हुए। वहीं, रूसी सेना ने दावा किया कि उसने कुछ ही घंटों में यूक्रेन की पूरी वायु रक्षा प्रणाली नष्ट कर दी। यूरोपीय प्राधिकार ने यूक्रेन के वायु क्षेत्र को एक सक्रिय संघर्ष क्षेत्र घोषित कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने घातक हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के एयरबेस व सैन्य ढांचों को निशाना बनाने के लिए किया।

SendShareTweet

Related Posts

नेपाल में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 128 लोगों की मौत

नेपाल में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 128 लोगों की मौत

November 4, 2023
उत्तराखंड, दिल्ली – एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखंड, दिल्ली – एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

November 3, 2023
पीएम के दौरे से राज्य को मिल रही विकास योजनाओं की पचा नही पा रही कांग्रेस: चौहान

पीएम के दौरे से राज्य को मिल रही विकास योजनाओं की पचा नही पा रही कांग्रेस: चौहान

October 12, 2023
सौग़ातों से भरा मोदी का दौरे से आदि कैलाश को मिलेगी अंतराष्ट्रीय पटल पर पहचान: भट्ट

सौग़ातों से भरा मोदी का दौरे से आदि कैलाश को मिलेगी अंतराष्ट्रीय पटल पर पहचान: भट्ट

October 12, 2023
Dr. Dhan singh rawat

Kumaon news in hindi: नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में करेंगे चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण*

October 10, 2023
Tehri garhwal news: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लिया

Tehri garhwal news: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लिया

October 9, 2023
Next Post
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को दिया निर्देश यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश लाना पहली प्राथमिकता हो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को दिया निर्देश यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश लाना पहली प्राथमिकता हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org