10 जून 2025 को लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को ‘स्वर्णिम दशक’ करार देते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का विवरण पेश किया। उन्होंने बताया कि यह अवधि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव के निर्माण के रूप में याद रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार होते देखा। वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत हुई और राष्ट्रीय आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला। उन्होंने यह भी जोर दिया कि अब योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर नहीं बल्कि पात्रता के आधार पर दिया जाएगा, जिससे , तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ ने तुष्टिकरण से मुक्त सरकार और पारदर्शी प्रशासन को इस स्वर्णिम दशक की प्रमुख विशेषता बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि 2014 से पहले अस्थिर कांग्रेस सरकारों के दौरान आमजन का विश्वास दरक कर गिर चुका था, जबकि मोदी सरकार ने 140 करोड़ भारतीयों को एक साझा विश्वास का प्रतीक बनाया। साथ ही, धारा 370 की समाप्ति, भ्रष्टाचार-मुक्त शासन और भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जैसे ऐतिहासिक कदमों को भी उन्होंने स्वर्णिम काल की ऊँची उड़ान कहा।
आतंकवाद के प्रति नई नीति को भी सीएम ने इस दशक की सफलता बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘न्यू नॉर्मल’ स्थापित करते हुए मित्र देशों के साथ शांति बनाए रखी, लेकिन यदि कोई देश या आतंकी संगठन भारत पर हमला करने या हमारे नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने का प्रयास करता है, तो जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर की शक्ल में दिया जाएगा। यह सब “मेड-इन-इंडिया” क्षमताओं के दम पर संभव हुआ, जिसे विश्व ने नोटिस किया।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अतिरक्त किया कि पिछले एक दशक में बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर अंतरिक्ष, चिकित्सा विज्ञान और डिजिटल प्रौद्योकी में परिवर्तनकारी उन्नति हुई है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” के सिद्धांतों को पूर्णता मिली।

इस अवसर पर लखनऊ कार्यालय में आयोजित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को फोटोग्राफ़, पोस्टर और मॉडल की मदद से प्रदर्शित किया गया। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रीमंडल सदस्य और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। उन्होंने इस कार्यक्रम को आगामी 25 वर्षों की योजनाओं के लिए एक प्रेरणादायक शुरुआत करार दिया।
योगी आदित्यनाथ की इस प्रेस वार्ता को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विशेष रूप से महत्त्व दिया गया, क्योंकि यह मोदी सरकार के स्वर्णिम दशक को जन-जन तक पहुंचाने का एक मौका था। उन्होंने संकल्प जताया कि अगले चरण में भी “मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस” के सिद्धांत से देश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
इस प्रकार, प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष केवल अंकों में सफलता नहीं बल्कि देश की नई पहचान, आत्मनिर्भरता, पारदर्शिता और सामाजिक एकता के संकल्प में परिणत हुए हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री ने भविष्य की दिशा भी प्रदान की है