Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

उत्तराखंड के 30 हज़ार राम भक्त करेंगे निःशुल्क राम लला के दर्शन, जानिए क्या है ये रणनीति

by Monika Negi
January 25, 2024
in Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

अयोध्या में राम मंदिर उदघाटन का उत्सव पूरे भारत ने 2024 की पहली दीपावली के रूप में मनाया। 500 साल बाद बने राम मंदिर में राम लला के दर्शन करने के लिए करोड़ों भक्त उत्सुक हैं। जिसके लिए भाजपा उत्तराखंड ने हर लोकसभा क्षेत्र से 6000 भक्तों को राम मंदिर दर्शन कराने की रणनीति बनाई है। इसका मतलब केवल उत्तराखंड से भाजपा 30 हज़ार भक्तों को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कराने जा रही है।

राम मंदिर के दर्शन कराने जा रही बीजेपी

आपको बता दें कि भाजपा का यह कार्यक्रम 25 जनवरी यानी आज से शुरू हो गया है जो 25 मार्च तक चलने वाला है। जिसके अंतर्गत भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने हर लोक सभा सीट से 6000 लोगों को राम मंदिर में दर्शन कराने की रणनीति बनाई है। जैसा की आप जानते हैं उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटें हैं जिसका मतलब उत्तराखंड से 30 हज़ार लोगों को निःशुल्क राम लला के दर्शन कराने का बेड़ा भाजपा ने उठाया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया की पूरे प्रदेश में राम भक्तों को भाजपा द्वारा निःशुल्क राम लला के दर्शन हेतु जानकारी पहुंचाने एवं उनकी सहायता करने के लिए जिला स्तर पर टोलियां गठित की गई हैं। जिनका लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को इस विषय की जानकारी देना एवं इच्छुक राम भक्तों की यात्रा के लिए व्यवस्था करना होगा।

मंदिर में लगा लाखों भक्तों का तांता

राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर उदघाटन से पहले हर घर, अयोध्या से पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र आदर सहित पहुंचाए जा चुके हैं। राम मंदिर उदघाटन के बाद अब राम लला के दर्शन हेतु लाखों भक्तों का तांता लगा हुआ है। जिसमें भक्तों को व्यवस्थित रूप से राम लला के दर्शन कराने हेतु भाजपा ने कमान संभाली है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी भी अपने मंत्रिमंडल के साथ राम लला के दर्शन हेतु बहुत जल्द जा सकते हैं।

Tags: Uttarakhand
SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
नमो नवमतदाता सम्मलेन में पहुंचे धामी बोले- सही जगह करें मतदान…आपके एक वोट से ही अयोध्या में श्री राम हुए विराजमान

नमो नवमतदाता सम्मलेन में पहुंचे धामी बोले- सही जगह करें मतदान...आपके एक वोट से ही अयोध्या में श्री राम हुए विराजमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org