Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

छात्रों के प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटने के बाद क्षेत्र में पहुंचे विधायक सौरभ का अभिनंदन

by news24desk
August 29, 2021
in Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

शक्तिफार्म। बंगाली छात्रों के प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटने का शासनादेश जारी होने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे विधायक सौरभ बहुगुणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद यात्रा निकाल आभार व्यक्त किया। इस दौरान लोगों ने विभिन्न गांव में समारोह आयोजित कर विधायक और यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।
अरविंदनगर से आरंभ हुई धन्यवाद यात्रा में दर्जनों छोटे-बड़े वाहन और काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा राजनगर, निर्मलनगर, शक्तिफार्म बाजार, टैगोर नगर, सुरेंद्रनगर, रुदपर, गोविंदनगर, बैकुंठपुर, देवनगर गांव होते हुए गुरुग्राम में संपन्न हुई। रथनुमा सजाए गए वाहन में विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह, मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष समर देवनाथ, जगदीश डालमिया, संजय बछाड़ सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुभाष चौक में अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सौरभ ने कहा कि पूर्वी पाकिस्तानी शब्द बंगाली समुदाय के लिए कलंक के समान था। इसे हटाने के लिए समुदाय के विभिन्न संगठनों ने कई वर्षों तक संघर्ष किया। उन्होंने शासनादेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। सौरभ ने इस संघर्ष से जुड़े दिवंगत हो चुके चेयरमैन सुकांत ब्रह्म, बंगाली कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्रनाथ सरकार, टैगोरनगर ग्राम प्रधान सुरेश सरकार और गोविंदनगर ग्राम प्रधान सुबल मंडल सहित अन्य लोगों को भी याद किया। गांव से होकर गुजरने वाली धन्यवाद यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर कृष्णपद मंडल, रविंद्र विश्वास, देबू मंडल, प्रशांत मंडल, विधान दास, सुबल विश्वास, ध्रुव हाजरा, विक्रम मंडार आदि मौजूद थे।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
2022 फतह करने को चाका व पोखरी शक्ति केंद्रों में भाजपा की मंथन-चिंतन बैठक

2022 फतह करने को चाका व पोखरी शक्ति केंद्रों में भाजपा की मंथन-चिंतन बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org