Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

भारत बंद को सफल बनाने के लिए एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या में इजाफा

by news24desk
September 13, 2021
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आगामी 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया गया है। इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की सक्रियता भी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से किसान नेता राकेश टिकैत यूपी गेट पर धरनारत किसान प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद हैं और 27 सितंबर को आयोजित भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति पर काम हो रहा है।

शुरू हुआ बैठकों का दौर

भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति के तहत भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठकों का दौर तेज कर दिया है। पिछले दिनों गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि गाजीपुर बार्डर पर किसानों की संख्या को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के जिलों में ब्लॉक स्तर पर बैठक करके रोटेशन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके साथ ही इस व्यवस्था को और मजबूत किया किया जाएगा।

यूपी बार्डर पर बढ़ सकती है किसानों की संख्या

बताया जा रहा है कि भारत बंद को सफल बनाने के लिए एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अब तक जितने भी भारत बंद हुए हैं, वह दिल्ली-एनसीआर में बेअसर साबित हुए हैं। BKU और SKM ने भी दिल्ली में भारत बंद कराने पर जोर नहीं दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि किसान दिल्ली को भारत बंद से मुक्त रख सकते हैं। वहीं, भारत बंद के मद्देनजर यूपी बार्डर के अलावा शाहजहांपर,टीकरी और सिंघु बार्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों में इजाफा हो सकता है।

इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा के गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद प्रवक्ता किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के जिलों में 11 तारीख से ही बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है, जिसमें किसानों मजदूरों ने सरकार के रवैये को देखते हुए लंबी लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि आंदोलन के साथ-साथ खेती भी जारी रहे, इसलिए क्षेत्रवार रोटेशन व्यवस्था बनाई गई है।

जगतार सिंह बाजवा की मानें तो संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद शांतिपूर्वक होगा। इस दौरान  यानी 27 सितंबर को किसी भी तरह की हिंसा भारत बंद के दौरान नहीं हो, इसका भी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान आंदोलन को बदनाम करने के उद्देश्य से साजिशन हिंसा कराने की फिराक में जो लोग होंगे उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

SendShareTweet

Related Posts

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

July 3, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

July 3, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में तैयारियों की समीक्षा, सीएम धामी ने दिए सुरक्षा और समन्वय के निर्देश

July 3, 2025
सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

July 3, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

July 2, 2025
जाजल-फकोट हादसे में घायलों को मिले सर्वोत्तम इलाज, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए सख्त निर्देश

जाजल-फकोट हादसे में घायलों को मिले सर्वोत्तम इलाज, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए सख्त निर्देश

July 2, 2025
Next Post
सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, चांदी की कीमत टूटी, जानिए क्या हैं रेट

सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, चांदी की कीमत टूटी, जानिए क्या हैं रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org