Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया, 39 गांवों में किया गया लागू

by news24desk
December 22, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया है। इसका हल बायोडिकम्पोजर से मिला है। दिल्ली सरकार ने बायोडिकम्पोजर को प्रभावी ढंग से लागू किया है। दिल्ली के 39 गांवों में इसे लागू किया है। इससे किसान भी खुश हैं। यह एक अलग तरह की प्रक्रिया है, इसके तहत धान की फसल काट लेने के बाद जो पराली बचती है इसे रसायन द्वारा खेत में ही गला दिया जाता है। यह ऐसा रसायन है जो खेत को नुकसान नही पहुंचाता है।

केंद्र सरकार की एक एजेंसी ने भी इसे ठीक पाया है। इस एजेंसी ने गांव गांव जाकर किसानों से बात की है। पहले औद्योगिक कार्बन बढ़ रहा था, जो अब कम हुआ है। मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लगभग आधे किसानों ने माना है कि इसके उपयोग से पैदावार बढ़ी है। हम पड़ोसी राज्यों के किसानों से अपील करते हैं कि वे भी इसे लागू करें। केंद्र सरकार भी इस बारे कदम उठाए। ये रिपोर्ट लेकर हम जल्द ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता 10 अक्टूबर के आसपास फिर से खराब हो जाएगी और नवंबर अंत तक इसी तरह जारी रहेगी, मुख्य रूप से पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने के कारण ऐसा होगा। पिछले साल, दिल्ली सरकार ने एक समाधान निकाला। पूसा इंस्टीट्यूट ने इससे निपटने के लिए बायो डीकंपोजर बनाया। बायो डीकंपोजर ने उत्साहजनक परिणाम दिए है, यदि सभी मिलकर इसे लागू करेंगे तो आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण के जो हालात हर साल देखने को मिलते हैं उससे कुछ हद तक छुटकारा जरूर मिल जाएगा। मगर इसके लिए सभी को मिलकर कदम उठाना होगा। केंद्र सरकार को भी इस दिशा में सख्ती करनी होगा बने हुए कानूनों को सख्ती से लागू करवाना होगा जिससे ऐसी समस्या इस बार न पैदा होने पाएं।

SendShareTweet

Related Posts

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

July 3, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

July 3, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में तैयारियों की समीक्षा, सीएम धामी ने दिए सुरक्षा और समन्वय के निर्देश

July 3, 2025
सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

July 3, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

July 2, 2025
जाजल-फकोट हादसे में घायलों को मिले सर्वोत्तम इलाज, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए सख्त निर्देश

जाजल-फकोट हादसे में घायलों को मिले सर्वोत्तम इलाज, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए सख्त निर्देश

July 2, 2025
Next Post
सीएम योगी आज अलीगढ़ में,14 सितम्‍बर को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

सीएम योगी आज अलीगढ़ में,14 सितम्‍बर को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org