Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

पंजाब के सियासी समर में आज कई नेता मैदान में उतरेंगे; लुधियाना में केजरीवाल का राेड शाे

by news24desk
February 15, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

पंजाब के सियासी समर में आज कई नेता मैदान में उतरेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को फरीदकोट और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बठिंडा में रैली करेंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मालवा क्षेत्र के मानसा में रैली करेंगे। राहुल मानसा की अनाज मंडी में गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पक्ष में रैली करेंगे। सोमवार को उन्होंने भाजपा और अकाली दल को नशे के मुद्दे पर घेरा था। मंगलवार को फिर दोनों पार्टियों पर हमलावर हो सकते हैं। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लुधियाना में दो जगह रोड शो करेंगे। सुबह दस बजे राहों रोड से रोड शो शुरू करेंगे जो थाना डिवीजन नंबर तीन के बाहर आकर खत्म होगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे गिल रोड एटीआई कालेज के बाहर से दक्षिणी हलके की तरफ साईं मार्केट तक रोड शो करेंगे।

भगवंत मान मालवा में ही रहेंगे

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान भी मालवा में ही रहेंगे। वह बठिंडा में तीन जगहों पर प्रचार करेंगे प्रियंका गांधी भी पहली बार अमृतसर आ रही हैं। वह अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिद्धू के हक में रैली करेंगी। गृहमंत्री अमित शाह का बठिंडा का दौरा 15 फरवरी को होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की फरीदकोट रैली भी स्थगित हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूसरी रैली बुधवार को पठानकोट में होगी।

राज्य में मजबूत सरकार बनाएं लोग: गुरदेव देबी

लुधियाना। भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी ने विधानसभा हलका सेंट्रल में चुनाव प्रचार के दौरान अमरपुरा, किला मोहल्ला, रणजीत सिंह पार्क, न्यू शिवाजी नगर व दरेसी ग्राउंड के आस पास के मोहल्लों व बाजारों में जनसंपर्क किया। सुंदर नगर, न्यू शिवाजी नगर, रड़ी मोहल्ला, वार्ड-8 में अग्रवाल धर्मशाला, वार्ड-53 में पाहवा गली, इस्लाम गंज स्थित मित्र सभा जंज घर में मीटिंगों को संबोधित किया। वार्ड-20 में जनसभा को संबोधित करते हुए देबी ने कहा कि पंजाब में चन्नी की मजबूर सरकार को चलता करने का वक्त आ गया है। उन्होंने लोगों से राज्य में मजबूत सरकार बनाने को कहा।

सांसद रवनीत बिट्टू चुनावी सभाओं में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव के बाद सुपर मुख्यमंत्री बता रहे हैं। इस अवसर पर अमरीक सिंह भोला, रमेश जैन बिट्टा, अमित मितल, अनिल बतरा, नीरज वर्मा, रौनी एबट आदि मौजूद थे।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
अमित शाह के साथ नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी का भी उत्तर प्रदेश में जनसभा तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम

अमित शाह के साथ नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी का भी उत्तर प्रदेश में जनसभा तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org