Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश की सत्ता दोबारा पाने के लिए भाजपा हर मोर्च पर रणनीति के साथ डटी, याद दिलाए आजम खां के बोल

by news24desk
February 15, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की सत्ता दोबारा पाने के लिए भाजपा हर मोर्च पर रणनीति के साथ डटी हुई है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तरह ही पार्टी ने दूसरे चरण के मतदान के दौरान भी इंटरनेट मीडिया पर उन मुद्दों को हवा देने का प्रयास किया, जो मतदान वाली 55 सीटों के लिए महत्वपूर्ण हैं। रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आजम खान मैदान में थे, इसलिए उन्हें निशाने पर रखा। साथ ही माफियाराज पर प्रहार की याद दिलाते हुए कानून व्यवस्था की तलवार भी जमकर चलाई।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद मंडल की 55 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। इन क्षेत्रों में भी अवैध कब्जों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चलता रहा है, इसलिए भाजपा उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल से इसकी याद दिलाने का प्रयास किया गया। ट्वीट किया गया- आपके वोट से गरीब की जमीन हड़पने वाले माफिया पर बुलडोजर चलता रहेगा। पहले होते रहे दंगे और कसी लगाम मतदाता के मन में बिठाने के लिए ट्वीट किया- आपका वोट तय करेगा कि दंगों से बहेगा प्रदेश में खून या प्रदेश में दंगे होंगे शून्य।

योगी सरकार ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर की स्थापना की है। प्रदेश में 12 नई इकाइयों की घोषणा लोक कल्याण संकल्प पत्र में की है। इसी पर लिखा गया- आपका वोट तय करेगा कि जनता की सुरक्षा को दरकिनार करने वाली सरकार या जनता की सुरक्षा के लिए देवबंद सहित प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर यूपी एटीएस की 12 नई इकाइयों की स्थापना करने वाली सरकार।

बेटियों से छेड़खानी, अपहरण जैसे मुद्दे उछालने के साथ भाजपा ने सपा के पूर्व मंत्री आजम खां को लेकर तीखा हमला बोला। भाषण देते आजम और ताली बजाते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया- वो बाबा साहेब को भूमाफिया कहकर करते थे अपमानित, हम पिछड़ों का विकास कर दिला रहे सम्मान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वह वीडियो भी डाला गया, जिसमें वह दो टूक कह रहे हैं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी साकार नहीं होगा। इन ट्वीट के जरिए भाजपा अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करती रही।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में भी इस पर मतदान बढ़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में भी इस पर मतदान बढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org