Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

यूक्रेन को हथियार और उपकरण मुहैया कराएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रान

by news24desk
February 26, 2022
in International
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

यूक्रेन पर रूसी सेना युद्ध के तीसरे दिन एक बार फिर अपना आक्रमण तेज किए हुए है। इधर यूक्रेन को इस भीषण युद्ध में फ्रांस का साथ मिला है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रान के साथ फोन पर बात की जिसके बाद उन्होंने यूक्रेन का साथ देने का भरोसा दिया है। राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने ट्वीट कर कहा कि, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ बात हुई है, हमारे सहयोगियों से हथियार और उपकरण यूक्रेन के रास्ते में हैं। युद्ध विरोधी गठबंधन अब काम कर रहा है

यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर पर रूस का कब्जा, कीव में रूस ने फिर दागी दो मिसाइलें

इधर रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर पर कब्जा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस बात का दावा किया है कि उसने अब शहर पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। कीव पर भी अपना कब्जा करने के लिए रूस लगातार हमले कर रहा है। वहीं रायटर्स के अनुसार रूस ने कीव में दो मिसाइलें दागी हैं जिसमें से एक ज़ुल्यानी हवाई अड्डे के पास और दूसरी आवासीय भवन में जाकर लगी है। दूसरी ओर रूस द्वारा कीव के विक्ट्री एवेन्यू पर सैन्य इकाइयों को निशाना बनाने की खबर सामने आई है। हालांकि रूस ने इस हमले को खारिज कर दिया था लेकिन न्यूज एजेंसी एएफपी ने इसकी पुख्ता जानकारी दी है और यूक्रेन की सेना ने भी अब अपने सत्यापित फेसबुक पेज पर इसकी पुष्टि कर दी है।

वहीं अब पुतिन की सेना यूक्रेन पर कब्जा करने के करीब पहुंच गई है, दूसरी ओर पुतिन ने भी अन्य देशों को धमकी दे डाली है कि कोई भी बीच में न पड़े नहीं तो उसे भी अंजाम भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने अमेरिका समेत सभी देशों को चेताते हुए कहा कि हमारे पास परमाणु हथियार हैं जो हम जरूरत पड़ने पर चला सकते हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम को एक बार फिर तोपों की गरज सुनाई दी। जंग के तीसरे दिन रूस के सैनिक राजधानी कीव के काफी करीब पहुंच चुके हैं। रात दिन हो रहे धमाकों से देश में दहशत है।

रूस को अलग-थलग करने की अपील

रूस के यूक्रेन पर जारी हमले के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कीव की एक तस्वीर साझा की है। तसवीर से रूस द्वारा नागरिकों के ऊपर किए जा रहे हमले के साफ सबूत दिख रहे हैं। तसवीर में एक बहुमंजिला इमारत पर किए गए राकेट हमले को दिखाया गया है। मंत्री ने इसके जरिए दुनिया से रूस को अलग-थलग करने की अपील की है।

जर्मनी के राजदूत ने यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई की निंदा की

यूक्रेन के हालात पर भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने पुतिन द्वारा छेड़े गए युद्ध की निंदी की है। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है और साथ ही ये चेतावनी दी कि वह आर्थिक प्रतिबंधों के साथ प्रतिक्रिया देंगे। लिंडनर ने कहा कि हम दूसरे देश पर कब्जे की अनुमति नहीं दे सकते।

कीव में सड़कों पर लड़ाई शुरू, लोगों से शरण लेने का आग्रह

रूसी हमलों के बीच कीव के अधिकारियों ने अपने निवासियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि रूसी सेना के खिलाफ सड़क पर लड़ाई चल रही है और वे लोगों से शरण लेने का आग्रह कर रहे हैं। शनिवार को जारी चेतावनी में निवासियों को आश्रयों में रहने, खिड़कियों या बालकनियों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

राष्ट्रपति जेलेन्सकी का वीडियो जारी, कहा-देश छोड़कर नहीं जाऊंगा 

राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने कीव से एक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की वे रूस का सामना करने के लिए कीव में डटे हुए हैं, देश को अकेला छोड़ कहीं नहीं गए हैं और न जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन हमेशा लड़ते रहें हैं और आगे भी लड़ना जारी रखेंगे।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भारत से लगाई युद्ध रुकवाने की गुहार

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात की। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए रूस के साथ भारत के संबंधों के प्रभाव का उपयोग करने का आग्रह किया। कुलेबा ने भारत से एक अस्थायी UNSC सदस्य के रूप में भी ‘यूक्रेन में शांति बहाल करने’ पर मसौदा प्रस्ताव का समर्थन करने का भी आग्रह किया।

भारतीयों को निकालने के लिए 3 टीमों का गठन

यूक्रेन संकट के बीच भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है। इधर, पोलैंड में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने बताया कि दूतावास ने तीन टीमों का गठन किया है जो फंसे हुए भारत एन छात्रों को स्थानांतरित करने में सहायता करेगी। इन टीमों में से एक लविवि में है। उन्होंने बताया कि सभी फंसे हुए छात्रों के लिए पोलैंड की सरकार यात्रा को आसान बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

सीजफायर पर बात करने को तैयार है यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी के प्रवक्ता ने कहा है कि आज रात रूस राजधानी कीव को दहलाने की कोशिश कर सकता है। अब यूक्रेन सीजफायर व शांति के लिए सहमत है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रवक्ता सर्गी नाइकाइफोरोव (Sergii Nykyforov) ने कहा कि बातचीत के लिए समय और स्थान के चुनाव को लेकर रूस व यूक्रेन के बीच वार्ता जारी है। उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन सीजफायर के बारे में बातचीत के लिए तैयार है।’ राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने तो यहां तक कह दिया कि अब उनकी सेनाएं चार दिन तक ही राजधानी कीव को बचा पाएंगी, क्योंकि कब्जे की लड़ाई उसके नजदीक आ गई है।

अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

यूक्रेन में रूस द्वारा किए गए सैन्य कार्रवाई को लेकर खफा अमेरिका ने पहले आर्थिक प्रतिबंध लगाए। साथ ही वहां के एलिट वर्ग के लोगों पर रोक लगा दिया था और अब राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और विदेश मंंत्री लावरोव पर अमेरिका ने यात्रा प्रतिबंध का ऐलान किया है।

SendShareTweet

Related Posts

नेपाल में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 128 लोगों की मौत

नेपाल में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 128 लोगों की मौत

November 4, 2023
उत्तराखंड, दिल्ली – एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखंड, दिल्ली – एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

November 3, 2023
पीएम के दौरे से राज्य को मिल रही विकास योजनाओं की पचा नही पा रही कांग्रेस: चौहान

पीएम के दौरे से राज्य को मिल रही विकास योजनाओं की पचा नही पा रही कांग्रेस: चौहान

October 12, 2023
सौग़ातों से भरा मोदी का दौरे से आदि कैलाश को मिलेगी अंतराष्ट्रीय पटल पर पहचान: भट्ट

सौग़ातों से भरा मोदी का दौरे से आदि कैलाश को मिलेगी अंतराष्ट्रीय पटल पर पहचान: भट्ट

October 12, 2023
Dr. Dhan singh rawat

Kumaon news in hindi: नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में करेंगे चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण*

October 10, 2023
Tehri garhwal news: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लिया

Tehri garhwal news: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लिया

October 9, 2023
Next Post
मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा- उत्तराखंड के कुल 188 छात्र यूक्रेन में फंसे हैं, हम विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं

मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा- उत्तराखंड के कुल 188 छात्र यूक्रेन में फंसे हैं, हम विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org