Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी लगी आग, भारतीय छात्र यूक्रेन में हुआ हमले का शिकार

by news24desk
March 4, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस की गोलाबारी में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दूसरी और हमलों के चलते यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी आग लग गई। आग लगने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट धू धू कर जलने लगा।

बोरिस जानसन ने की जेलेंस्की से बात

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने बाद से सभी यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत भी की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने न्यूक्लियर प्लांट की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए जेलेंस्की से कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लापरवाही अब सीधे तौर पर पूरे यूरोप की सुरक्षा को लिए नुकसानदायक हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग करेंगे और इस मुद्दे को रूस और करीबी सहयोगियों के साथ उठाएंगे।

यूक्रेन को मानवीय सहायता पहुंचा रही भारतीय वायु सेना

भारतीय वायु सेना ने भी युद्ध में यूक्रेन के लोगों को हो रही कठिनाइयों को कम करने के लिए कदम उठाया है। वायु सेना विमान के जरिए यूक्रेन के लिए लगभग 6 टन मानवीय सहायता के साथ हिंडन एयरबेस से सुबह 4:05 बजे रोमानिया के लिए निकली।

यूक्रेन से 630 और भारतीय लौटे

बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा ओपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज तीन और C-17 भारतीय वायु सेना के विमान से यूक्रेन से 630 भारतीय यात्रियों को बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली लाया गया है। इस बीच कुछ छात्रों के आने के बाद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की।

सड़कों पर रूसी सेना का विरोध कर रहे यूक्रेनियन, वापिस जाओ के लगे नारे

यूक्रेन के लोगों ने अब खुद ही रूस की सेना को भगाने का जिमा उठा लिया है। मेलिटोपोल निवासियों द्वारा अपने शहर पर रूसी कब्जे का विरोध करने का वीडियो सामने आया है। सशस्त्र रूसी सैनिकों के सामने लोगों ने इकट्ठा होकर ‘वापिस जाओ’ के नारे लगाए और यूक्रेनी झंडे लहराए। इस बीच विरोध के दौरान रूसी सेना ने गोलियों भी चलाई।

घर में ही घिरे पुतिन, मास्को में लोग हमले का कर रहे विरोध

यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच पुतिन के हमलों का मास्को में ही विरोध हो रहा है। मास्को के लोग सड़कों पर आकर विरोध मार्च कर रहे हैं। इस बीच विरोध की आवाज को शांत करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने रूसी आक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मध्य मास्को में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया।

SendShareTweet

Related Posts

हवाई सुरक्षा अलर्ट: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में करवाई आपात लैंडिंग

हवाई सुरक्षा अलर्ट: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में करवाई आपात लैंडिंग

June 17, 2025
पहले पत्नी की हत्या, फिर खुदकुशी पति ने रचाया मौत का मंजर

पहले पत्नी की हत्या, फिर खुदकुशी पति ने रचाया मौत का मंजर

June 17, 2025
यूपी में दुल्हन बनी कातिल: शादी से पहले प्रेमी से मिलकर दूल्हे की कराई हत्या, गुलफशां ने रची खौफनाक साजिश

यूपी में दुल्हन बनी कातिल: शादी से पहले प्रेमी से मिलकर दूल्हे की कराई हत्या, गुलफशां ने रची खौफनाक साजिश

June 17, 2025
ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत की चेतावनी: ‘तुरंत तेहरान छोड़ें’, नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी

ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत की चेतावनी: ‘तुरंत तेहरान छोड़ें’, नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी

June 17, 2025
ईरान का बड़ा हमला: इजराइल की मोसाद और AMAN बिल्डिंग को बनाया निशाना

ईरान का बड़ा हमला: इजराइल की मोसाद और AMAN बिल्डिंग को बनाया निशाना

June 17, 2025
रुड़की में तेज रफ्तार बस ने बाइक और रेहड़ी को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल

रुड़की में तेज रफ्तार बस ने बाइक और रेहड़ी को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल

June 14, 2025
Next Post
भागलपुर में जोरदार धमका हुआ, 10 की मौत, कई जख्मी

भागलपुर में जोरदार धमका हुआ, 10 की मौत, कई जख्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org