Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, अफसरों को दी थी धमकी

by news24desk
March 5, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अब्बास अंसारी पर चुनाव आयोग ने भी कार्रवाई की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पर अधिकारियों को मंच से धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए निर्वाचन आयोग ने अब्बास पर चौबीस घंटों तक प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब्बास अब किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी और प्रचार प्रसार नहीं कर सकेंगे। यह पाबंदियां शुक्रवार की शाम सात बजे से शुरू हो गई हैं। मऊ में अंतिम चरण में सात मार्च सोमवार को मतदान होना है। शनिवार की शाम यहां चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में अब चुनाव तक अब्बास किसी सभा आदि में हिस्सेदारी नहीं कर सकेंगे। इस बारे में निर्वाचन आयोग ने अब्बास अंसारी को एक नोटिस भी जारी की है।

अब्बास अंसारी अपने पिता मुख्तार अंसारी की परंपरागत सीट मऊ सदर से इस बार सपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं। उन्हें सुभासपा के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतारा गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी नोटिस में लिखा गया है कि बतौर प्रत्याशी अब्बास ने जनसभा के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देखने पर साफ लग रहा है कि यह निर्वाचन के लिए बने नियमों का उलंघन है। नोटिस में वीडियो का ट्रासक्रिप्ट भी दिया गया है।

बता दें कि माफिया और बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर से सपा-सुभासपा गठबंधन का प्रत्याशी अब्बास अंसारी के विवादित भाषण का वीडियो वायरल हुआ है। अब्बास इसमें कह रहा है कि छह महीने तक किसी की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होगी। पहले सबसे हिसाब-किताब होगा और इसके बाद उनके जाने पर मोहर लगाई जाएगी। मऊ प्रशासन ने अब्बास अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

यह वीडियो गुरुवार को नगर क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली का है। इसमें अब्बास अंसारी कह रहा है कि मैंने अगले मुख्यमंत्री अखिलेश भैया से कह दिया है-जो आज डंडा चला रहे हैं, उन्हें सब सूद समेत वापस लौटाऊंगा। सपा सरकार बनने पर अधिकारियों से अच्छी तरह से निपटा जाएगा। जो है, वह यहीं रहेगा। जिस जिसके साथ जो-जो किया है, उसका हिसाब-किताब यहां देना पड़ेगा। पहले हिसाब-किताब होगा, उसके बाद जाने पर मोहर लगाई जाएगी। मेरी शराफत को मेरी कमजोरी मत समझो, ये मैं पैगाम दे रहा हूं। आज चुप बैठा हूं, दो कदम पीछे हटा हूं, मगर जिस दिन छलांग लगाऊंगा, उस दिन अहसास हो जाएगा।

मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी की जगह इस बार उसका बड़ा बेटा अब्बास अंसारी सुभासपा के बैनर तले मैदान में है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब्बास अंसारी का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है। इसके आधार पर नगर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन व भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा पंजीकृत कर रिपोर्ट रिटर्निंग आफिसर, सदर को प्रेषित कर दी गई है।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
यूक्रेन से 229 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष इंडिगो फ्लाइट रोमानिया के सुसेवा से दिल्ली पहुंची

यूक्रेन से 229 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष इंडिगो फ्लाइट रोमानिया के सुसेवा से दिल्ली पहुंची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org