Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान, पहुंचने वाले हैं राज्‍यपाल

by news24desk
March 16, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में थोड़ी देर  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह स्‍थल पर अरविंद केजरीवाल सहित अनेक आप के नेता पहुंच गए हैं। राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी समारोह के लिए पहुंच गए हैं। भगवंत मान भी समरोह स्‍थल पर पहुंचने वाले हैं। समारोह स्‍थल पर लोग केसरिया पगड़ी और महिलाएं केसरिया दुपट्टे में नजर आ रही हैं।

इस समारोह को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बनने वाली सरकार ने पूरा जोर लगाया हुआ है। आज भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे और बताया जाता है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। समारोह में आप नेता पहुंचने हैं। राज्‍यभर से लोग केसरिया ताने-बाने में समारोह स्‍थल पर पहुंचने लगे हैं। समारोह स्‍थल और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में शामिल हा‍ेने आ रहे हैं। उन्‍होंने ट्वीट में कहा है कि ‘ आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।’

समरोह स्‍थल पर लोगों का आना जारी है। लोग केसरिया पोशाक और पगड़ी में नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता भी केसरिया पोशाक में नजर आ रहे हैं। आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड़ढा भी केसरिया ताना बाना में नजर आए। उन्‍होंने मनोनीत मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ अपनी तस्‍वीर इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया।

उन्‍होंने लिखा, आज पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि तीन करोड़ पंजाबियों को एक साथ भगवंत मान के साथ सीएम के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। वे इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेंगे।

भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री होंगे। खटकड़कलां में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रास्तों में लोगों के लिए लंगर लगाए गए हैं।

बताया जाता है कि विभिन्न जिलों से लोगों को भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में लाने के लिए दो हजार बसों का भी प्रबंध किया गया है। समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली की पूरी कैबिनेट नवांशहर के खटकड़ कलां पहुंचेगी।

बताया जाता है कि  गोवा से दो विधायक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और उत्तराखंड से भी आम आदमी पार्टी के नेताओं को निमंत्रित किया गया है। हालांकि इस बात की कोई सूचना नहीं है कि भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी सरीखे नेताओं को आमंत्रित किया है कि नहीं।

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने के बारे में पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके आने  के बारे में पूछा जा रहा है लेकिन अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छोड़कर किसी की कन्फर्मेशन नहीं आई है।

19 मार्च को होगा कैबिनेट विस्तार

भगवंत मान को आज दिन में 12.10 बजे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मुख्यमंत्री पद और गाेपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद सभी विधायकों को 17 मार्च को विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। 19 मार्च को कैबिनेट के अन्य मंत्रियों को राजभवन में बनाए गए गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई जाएंगी। हालांकि इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की शपथ के बाद भगवंत मान सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग में कैबिनेट के मंत्रियों के शपथ ग्रहण सहित अन्‍य कुछ मुद्दों पर फैसला लेंगे। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के संबंध में राजभवन को मौखिक तौर पर सूचित कर दिया गया है। 17 मार्च को आडिटोरियम में अधिकारियों के साथ मीटिंग होगी। आडिटोरियम में होने वाला यह पहला समारोह है, जिसका हाल ही में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उद्घाटन किया था।

SendShareTweet

Related Posts

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

July 9, 2025
Next Post
योगी सरकार यूपी में बाटेंगी मुफ्त राशन; लोकसभा चुनाव तक बांटने की तैयारी

योगी सरकार यूपी में बाटेंगी मुफ्त राशन; लोकसभा चुनाव तक बांटने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org