Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

दिल्ली विधानसभा में आरएसएस के नाम पर हंगामा, टुकड़े-टुकड़े गैंग के नाम पर आमने-सामने आए विधायक

by news24desk
March 24, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को आरएसएस के नाम पर हंगामा हुआ। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस बात को लेकर नारेबाजी शुरू हुई। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष आरएसएस हाय-हाय के नारे लगा रहा था जबकि भाजपा विधायक कर टुकड़े-टुकड़े गैंग की बात करते रहे।

दरअसल सत्ता पक्ष के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि मालवीय नगर के पार्क में आरएसएस के लोग तिरंगा नहीं फहराने दे रहे। उन्होंने कहा कि आरएसएस का राष्ट्रवाद छदम है, 52 साल से इसने तिरंगा नहीं बल्कि अपना ही झंडा फहराया है। भाजपा विधायकों ने इसका जमकर विरोध किया। इसी के बाद दोनों पक्षों में खूब नारेबाजी हुई। विधासभा स्पीकर ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र महाजन को मार्शल आउट किया। इसके बाद महाजन को दिन भर की कार्यवाही से भी निलंबित कर दिया गया।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे बहुत गंभीर मसला बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा नेता या पार्षद तिरंगा लगाने से रोकता है तो इससे बड़ा देशद्रोह नहीं हो सकता। कहा कि हम जान दे देंगे लेकिन तिरंगा वहीं लहरायेंगे, भाजपा नेताओं को शर्म आनी चाहिए, देश से माफी मांगनी चाहिए।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने पंजाब से राज्यसभा सदस्य के तौर पर नामांकन के लिए राघव चड्ढा बधाई दी। राघव ने सदन में अपने अंतिम वक्तव्य में सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सदन जरूर बदलेगा लेकिन जन सेवा का कार्य आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने खुद को केजरीवाल स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स का स्टूडेंट बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति भी आभार जताया। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी राघव को बधाई दी। साथ ही चुटकी लेते हुए बोले आपकी बहुत याद आएगी, हो सके तो लौट के आना। सत्ता पक्ष के विधायक प्रहलाद सिंह साहनी ने कहा कि अपनी शादी में जरूर बुलाना। जरनैल सिंह और राखी बिड़लान ने राघव को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिवादन किया।

SendShareTweet

Related Posts

अंकिता हत्याकांड: दोषी पुलकित आर्या ने उम्रकैद के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती

अंकिता हत्याकांड: दोषी पुलकित आर्या ने उम्रकैद के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती

July 8, 2025
उत्तराखंड में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, एक दर्जन प्रतिष्ठित संस्थानों से हुआ एमओयू

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, एक दर्जन प्रतिष्ठित संस्थानों से हुआ एमओयू

July 7, 2025
राज्य निर्माण में सैनिकों की भूमिका अहम: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों से मांगा सहयोग

राज्य निर्माण में सैनिकों की भूमिका अहम: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों से मांगा सहयोग

July 7, 2025
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

July 7, 2025
पेयजल संकट से जूझ रहे नैनीताल के 31 गांव: अधूरी योजना बनी ग्रामीणों की परेशानी का कारण

पेयजल संकट से जूझ रहे नैनीताल के 31 गांव: अधूरी योजना बनी ग्रामीणों की परेशानी का कारण

July 7, 2025
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार: बदरीनाथ-जोशीमठ के बीच हेली शटल सेवा प्रस्तावित

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार: बदरीनाथ-जोशीमठ के बीच हेली शटल सेवा प्रस्तावित

July 7, 2025
Next Post
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित बैठक में परीक्षा केन्द्रों हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन को किया सम्बोधित

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित बैठक में परीक्षा केन्द्रों हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन को किया सम्बोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org