Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

कश्मीर में आतंकवादियों की मदद करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ इनकी संपत्ति भी अटैच करने का किया फैसला

by news24desk
March 25, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कश्मीर में आतंकवादियों से ज्यादा वे खतरनाक हैं, जो आम लोगों के बीच रहकर आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे हैं। इन्हें आप ओवर ग्राउंड वर्कर या फिर वाइट कालर आतंकी भी कह सकते हैं। आतंकवादियों के साथ-साथ समाज में छिपी इन काली भेड़ों पर शिकंजा कसने के लिए कश्मीर पुलिस ने अपना रवैया सख्त किया है। प्रशासन ने आतंकवादियों की मदद करने वाले इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ इनकी संपत्ति भी अटैच करने का फैसला किया है।

इस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने कश्मीर घाटी में जिन ओवर ग्राउंड वर्करों या आतंकी मामलों से जुड़े दूसरे लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।आतंकियों के शरणदाताओं और ओवरग्राउंड वर्करों की नकेल कसते हुए प्रदेश प्रशासन ने अब गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत उनकी संपत्ति को अटैच करने का फैसला किया है।

एसएसपी श्रीनगर राकेश बलवाल ने कहा कि वह सभी इमारतें अटैच की जा रही हैं जिनका इस्तेमाल आतंकियों ने किया है, फिर चाहे वह किसी का मकान हो, दुकान हो या बाग। यह आतंकी गतिविधियों से संबधित मामलों में संबधित कानून के तहत किया जा रहा है। इसलिए कोई भी आतंकियों को पनाह न दे और न उन्हें अपने मकान, बाग, दुकान या किसी अन्य ढांचे का इस्तेमाल करने दे।

यह पहला अवसर नहीं है जब कश्मीर में पुलिस ने किसी आतंकी को ठिकाना प्रदान करने वाले उसके किसी मददगार के मकान को अटैच करने का फैसला किया हो। बीते साल 25 जनवरी को पुलवामा जिले के अवंतीपोर में पुलिस ने खिरयु में रहने वाले जैश-ए-मोहम्मद के एक ओवरग्राउंड वर्कर का मकान अटैच किया गया था। उसके घर में वर्ष 2020 मेे छिपे आतंकियो के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और एक सैन्यकमी वीरगति को प्रापत हुए थे।

इससे पूर्व 30 जून 2012 को जम्मू कश्मीर पुलिस ने हरकतुल जिहादी इस्लामी आतंकी संगठन से संबधित गुलाम मोहम्मद खान के छन्नपोरा स्थित मकान को उससे खाली करा सील किया था। इसी दिन पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के पाकिस्तान में बैठे आतंकी अब्दुल मजीद लोन व उसके पिता अब्दुल रज्जाक लोन की उत्तरी कश्मीर के बागुव सोपोर स्थित 15 कनाल जमीन को अटैच किया था।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
दिल्ली की तीनों निगमों को एक करने वाला बिल लोकसभा में पेश, कांग्रेस-बसपा ने किया विरोध

दिल्ली की तीनों निगमों को एक करने वाला बिल लोकसभा में पेश, कांग्रेस-बसपा ने किया विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org