Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

भगवान आशुतोष की शिव नगरी में आज सैकड़ों देव डोलियों एवं दूर-दराज गांव से आए हजारों लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया

by news24desk
April 24, 2022
in Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

*भगवान आशुतोष की शिव नगरी उत्तरकाशी में आज सैकड़ों देव डोलियों एवं दूर-दराज गांव से आए हजारों लोगों ने इस भव्य और दिव्य शोभायात्रा में भाग लिया, आज सुबह 9:30 बजे विधि-विधानुसार वैदिक मंत्रोचार के साथ हनुमान ध्वजा की स्थापना रामलीला मैदान में की गई और उसके बाद गाजे- बाजे, ढोल- नगाड़े और ऊंचे वैदिक मंत्रों के साथ ही राम कथा का शुभारंभ हो गया है जैसा की विदित है कि अष्टादश पुराण समिति के तत्वाधान में रामलीला मैदान मैं 23 अप्रैल से 1 मई तक श्रीराम एवं हवनात्मक महारुद्र यज्ञ भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय यज्ञ महाकुंभ में देश के प्रतिष्ठित विद्वान भाग ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत मुरलीधर जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की जाएगी, मां गंगा के तट पर काशी विश्वनाथ शिवशंकर भोलेनाथ महादेव जी नगरी मे संत मुरलीधर जी महाराज के श्रीमुख से मंगलमय श्रीराम-कथा सुनने का सौभाग्य जनपद वासियों को पहली बार मिला, मुख्य कथा वक्ता ने आज कथा का शुभारंभ किया और सभी जनमानस से भगवान श्रीरामचन्द्र जी के आदर्श पर चलने के लिए कहा , इस मौके पर गंगोत्री विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, नगरपालिका के अध्यक्ष रमेश सेमवाल और कथा के मुख्य यजमान डॉक्टर हरिशंकर नौटियाल और उनका पूरा परिवार उपस्थित रहा। इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का कार्य भी प्रारंभ हुआ।*
*11:00 बजे रामलीला मैदान में सभी देव डोलिया एकत्रित होने के बाद नगर नगर में दिव्य और भव्य* *शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा प्रसिद्ध गंगा मंदिर का घाट पर मुख्य बाजार होते हुए भगवान विश्वनाथ मंदिर की परिक्रमा कर रामलीला मैदान में एकत्रित हुई उत्तरकाशी नगर में आज करोना काल के बाद हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रेम सिंह पंवार, अध्यक्ष हरि सिंह राणा, महासचिव रामगोपाल पैन्यूली, व्यवस्थापक घनानंद नौटियाल, भूपेश कुड़ियाल, गजेन्द्र मटूडा, विजय संतरी ,अजय प्रकाश बड़ोला, चन्द्रप्रकाश बहुगुणा, चन्द्रशेखर भट्ट , समिति के लेखाकार रामकृष्ण नौटियाल, पुजारी रविंद्र नौटियाल, ब्रह्मानंद नौटियाल, गीता गैरोला, किरण पंवार, सभासद सविता भट्ट, अनीता राणा, पृथ्वी दत्त नैथानी, जय राणा आदि अन्य समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में भाग लिया।*

 

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
पीएम मोदी आज रायसीना डायलाग के सातवें चरण का करेंगे उद्घाटन, 90 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी आज रायसीना डायलाग के सातवें चरण का करेंगे उद्घाटन, 90 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org