Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर सियासी घमासान जारी, मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

by news24desk
April 25, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद को सुलझाने के लिए राज्‍य के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस खास बैठक में होंगे मनसे प्रमुख राज ठाकरे को भी आमंत्रित किया गया था। मनसे नेता संदीप देशपांडे से मिली ताजा जानकारी के अनुसार राज ठाकरे ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक का समय दिया गया है। यदि समय रहते लाउडस्‍पीकर नहीं हटाये गए तो वे मस्जिदों के बाहर लाउडस्‍पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ऐसे में इस बैठक के हंगामेदार होने की पूरी आशंका है। बता दें कि भाजपा विधायक हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले राणा दंपत्ति का मुद्दा भी उठाएंगे।

ठाकरे के शासन काल में हनुमान चालीसा करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद जेल में डाल दिया गया था। यह बात उद्धव ठाकरे को पसंद नहीं आई। पहले तो शिवसैनिकों ने हंगामा किया, धमकाया, फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर देशद्रोह की धारा लगा दी। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है और जमानत याचिका पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि बालासाहेब के राज्य में हनुमान चालीसा करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जा रहा है।

बता दें कि नवनीत राणा और रवि राणा पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है। नवनीत राणा को बायकला जेल में रखा गया है, जबकि उनके पति रवि राणा को तलोजा जेल भेजा गया है। राणा दंपति के खिलाफ 23 अप्रैल को FIR हुई थी । उन पर आरोप है नवनीत के समर्थकों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हंगामा करने की कोशिश की थी। इस पूरे मामले को लेकर अब भाजपा खुल कर मैदान में उतर आई है। मुंबई भाजपा का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचेगा और नॉर्थ ब्लॉक में गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मिलेगा।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में चल रहा इलाज

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में चल रहा इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org