Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

तेजिंदर बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका गया

by news24desk
May 6, 2022
in National
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके निवास से गिरफ्तार किया है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई और उन्हें पंजाब के मोहाली ले जाया जा रहा था, लेकिन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने रोक लिया। कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस भी कुरुक्षेत्र पहुंच रही है। वहीं, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के अपहरण मामले में पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 365,342,392, 395ए, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, उनकी गिरफ्तारी का भाजपा ने विरोध किया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपराह्न तीन बजे आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि आप पंजाब में मिली सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है।

उधर, जनकपुरी थाने पहुंचे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि  पंजाब पुलिस मिलने से बौखलाए हुए हैं। उनका   तानाशाही और हिटलरशाही भरा रवैया नजर आ रहा है। इस बीच थाने में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता की ओर से शिकायत की गई है।  उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को पंजाब पुलिस की कार्रवाई की सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के लोकेशन का अभी तक पता नहीं चला है।

तेजिंदर के पिता का दिल्ली पुलिस मेडिकल कराएगी। वहीं, पंजाब पुलिस के खिलाफ जनकपुरी थाना में मामला दर्ज हुआ है जिसमें अपहरण की धारा लगी है।

वहीं, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता बग्गा के घर पहुंचकर उनजे स्वजनों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया। उनकी माता के अनुसार पंजाब पुलिस के लगभग 50 जवान उनके घर आकर बग्गा को साथ ले गए। उनके पिता के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा बग्गा सहित अन्य भाजपा नेता आप की दिल्ली सरकार, पंजाब सरकार और आप नेताओं की सच्चाई जनता के सामने रख रहे हैं। उसके नेताओं, विधायकों, मंत्रियों के भ्रष्टाचार उजागर किए जा रहे हैं। इससे आप नेतृत्व परेशान और हताश है। वह विरोधियों को डराने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी इस अलोकतांत्रिक कदम का विरोध करेगी।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करेगी। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा आप सरकार की इस तरह की अलोकतांत्रिक कदम से बग्गा व अन्य भाजपा नेता डरने वाले नहीं हैं। पूरी पार्टी बग्गा के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना का करेंगे दौरा, चंचलगुडा जेल में एनएसयूआई के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना का करेंगे दौरा, चंचलगुडा जेल में एनएसयूआई के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org