Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

मुख्‍यमंत्री योगी शहर के सात चौराहों और दो तिराहों पर स्थापित की गई इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे

by news24desk
May 9, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मेरठ में मंगलवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात चौराहों व दो तिराहों पर स्थापित की गई आइटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए कमिश्नर आवास चौराहे पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिस पर आइटीएमएस में शामिल सभी चौराहे व तिराहे को लाइव दिखाया जाएगा।

शहर में अभी ऐसी है व्‍यवस्‍था

रविवार को नगर निगम अधिकारियों की टीम आइटीएमएस की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त कराने में जुटी रही। लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से शहर के सात चौराहे कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, कमिश्नर कार्यालय चौराहा, हापुड़ अड्डा और दो तिराहे डिग्गी और एल ब्लाक पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की अत्याधुनिक व्यवस्था स्थापित की गई है। ये चौराहे व तिराहे नगर निगम में स्थापित आइटीएसएस के कंट्रोल रूम से जुड़े हैं।

ई-चालान कट रहे

यहां पर आठ कर्मचारी बैठकर यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगे और संचालित करेंगे। लखनऊ स्थित डाटा सेंटर से आइटीएमएस के कंट्रोल रूम को कनेक्ट कर ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के ई-चालान कट रहे हैं। लेकिन वाहन स्वामी को अभी ई-चालान भेजे नहीं जा रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार 15 दिनों के भीतर आइटीएमएस के नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान कटने के साथ वाहन स्वामियों तक पहुंचने लगेगा।

आइटीएमएस से ये फायदे बताए जा रहें

– यातायात व्यवस्था सुधरेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान कटेगा।

– पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए रूट डायवर्जन की सूचना प्रसारित की जा सकेगी।

– चौराहों पर लगे इमरजेंसी काल-बाक्स के जरिए दुर्घटना होने पर तत्काल एंबुलेंस या अन्य मदद ली जा सकेगी।

– वीएमडी( वीडियो मैसेजिंग डिस्प्ले) के जरिए तीन चौराहों पर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

शहर में ऐसी है आइटीएमएस व्यवस्था 

– सात चौराहे व दो तिराहे शामिल हैं इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम में।

– 62 कैमरे वाहनों के नंबर प्लेट पढ़ने के लिए लगाए गए हैं।

– 31 कैमरे यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए लगाए गए हैं।

– 06 चौराहे और दो तिराहे पर स्थापित हो गई है आटोमेटिक ट्रैफिक।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र, सीएम धामी समेत कई मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र, सीएम धामी समेत कई मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org