Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

सीएम योगी आज मेरठ को देंगे सौगातें, इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by news24desk
May 10, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रांति धरा पर आज मंगलवार को क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के वंशजों को सम्मानित करेंगे। साथ ही 66.71 करोड़ के बजट की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। क्रांति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय और विक्टोरिया पार्क में क्रांति दिवस पर आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को सीएम योगी ने ट्वीट करके अपने मेरठ आगमन के बारे में बताया।

इसके पहले 2017 में आए थे सीएम

योगी अपने पहले कार्यकाल में मार्च 2017 में सरकार बनने के बाद नौ मई को मेरठ पहुंचे थे। उस समय भी उन्होंने शहीद स्मारक जाकर क्रांति के अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की थी। इस बार वह क्रांति दिवस पर क्रांति के अमर बलिदानियों को न फिर से नमन करने आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कुल 18 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसमें 8.61 करोड़ के बजट की सात परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। जबकि 58.10 करोड़ के बजट की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।

अधिकरी संभालेंगे जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनने और सतर्कता अपनाने के लिए प्रशासन के 27 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। व्यवस्था बनाने में कमिश्नर, आइजी से लेकर डीएम और एसएसपी तो मुख्य भूमिका में रहेंगे ही एडीएम से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी हर कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। कुल 27 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि आठ अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है।

शहर में सुरक्षा बढ़ी, घंटाघर पर पुलिस ने साइकिल पर गश्त की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से एक दिन पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रात करीब 12 बजे दैनिक जागरण ने कुछ प्रमुख स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था की जानकारी ली। घंटाघर पर चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है। यहां पर पुलिस साइकिल पर गश्त करती हुई दिखाई दी। पुलिस को इस रूप में देखकर दो दशक पहले होने वाली गश्त की याद ताजा हो गई। दो दशक पहले पुलिस साइकिल पर ही गश्त करती थी।

हापुड़ अड्डे पर सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक पुलिसकर्मी ही मौजूद था। पुलिस लाइन, शहीद स्मारक और विटोरियो पार्क पर भी देर रात मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी की जा रही थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर सभी होटल और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई है। शहर के मुख्य पॉइंट पर रात में भी पुलिस लगा दी गई।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
डीजीपी ने श्रद्धालुओं से की अपील- रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ होटल बुकिंग जरूर करवाएं

डीजीपी ने श्रद्धालुओं से की अपील- रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ होटल बुकिंग जरूर करवाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org