Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल

by news24desk
May 10, 2022
in Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

चम्पावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इस सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व अल्मोड़ा जिले से एक भी विधायक नहीं है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को नामांकन करेंगी।

स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सौंपी

प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सौंपी गई है।

स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी सहित इनके नाम शामिल

इसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड़ा के साथ राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक व रणदीप सिंह सुरजेवाल और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इस सूची का हिस्सा हैं।

लोहाघाट विधायक स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं

स्टार प्रचारकों की इस सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा जिले से एक भी विधायक और चम्पावत जिले की लोहाघाट सीट से विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को स्थान नहीं मिला। कापड़ी ने ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पराजित किया है। बताया गया कि चुनाव प्रचार के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

नामांकन में मौजूद रहेंगे कई नेता

उधर, चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को नामांकन करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के सभी विधायक व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
Brahmastra becomes first Indian film on Disney’s global theatrical release slate

Brahmastra becomes first Indian film on Disney’s global theatrical release slate

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org