Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा का आभार जताया

by news24desk
June 22, 2022
in Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

इंटरनेट मीडिया में अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनजातीय समुदाय की महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का यह निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बीच द्रौपदी मुर्मू का संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज के शैक्षणिक उन्नयन, गरीब व जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा है।

सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

वहीं सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चम्पावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें शुभकामना दी। साथ ही कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इनका शीघ्र निराकरण कराने का आग्रह किया। संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी की अगुआई में मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मांगपत्र भी सौंपा।

इसमें सचिवालय विशेष भत्ते की दर में वृद्धि करने, पदोन्नति के अत्यधिक ठहराव में समीक्षा अधिकारी व अपर निजी सचिव को पांच वर्ष की सेवा पर 5400 का ग्रेड वेतन देने, वर्ष 2004 बैच के समीक्षा अधिकारियों की प्रभारी अनुभाग अधिकारी के रूप में की गई सेवावधि को स्थानापन्न पदोन्नतिकाल घोषित करने, सचिवालय रक्षक संवर्ग को पुलिस के स्थान पर सचिवालय संवर्ग के समान करने, सचिवालय सहायकों को तृतीय एसीपी के रूप में ग्रेड वेतन 4200 अनुमन्य करने, राज्य संपत्ति वाहन चालकों को सचिवालय प्रशासन विभाग में मर्ज करने, सचिवालय सेवा संवर्ग में ग्रेड वेतन-10 हजार के पदों को पुनर्जीवित करने, लेखा संवर्ग में अपर सचिव ग्रेड वेतन 8900 का एक पद सृजित करने संबंधी मांगें शामिल की गई हैं।

संघ के अध्यक्ष जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कुछ बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन से वार्ता कर संघ की मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के महासचिव विमल जोशी, कोषाध्यक्ष बची सिंह, संयुक्त सचिव चंदन बिष्ट, किशन असवाल, लालमणि जोशी, जगत सिंह डसीला, संदीप बिष्ट, प्रमोद कुमार शामिल थे।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
सीएम उद्धव ठाकरे के भावनात्मक अपील का बागी विधायकों पर कोई असर नहीं दिखा, शिवसेना के कुछ औऱ विधायक आज असम पहुंचे

सीएम उद्धव ठाकरे के भावनात्मक अपील का बागी विधायकों पर कोई असर नहीं दिखा, शिवसेना के कुछ औऱ विधायक आज असम पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org