Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर अचानक हवा में हुआ खराब करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

by news24desk
June 26, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

वाराणसी, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर उड़ान भरने के बाद दोबारा लैंड कराया गया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकॉप्टर फिर वापस आया तो हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय पर आनन फानन फिर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पु‍लिस अधिका‍रियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आने की वजह से उसे वापस लैंड करना पड़ा। इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार चापर में आई तकनीकी खराबी के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर दोबारा लैंड कराना पड़ा। इस बाबत एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि पायलट ने कुछ तकनीकी गड़बड़ी की बात कही है, इसीलिए लौटना पड़ा। कमिश्‍नर ने इस बाबत स्‍पष्‍ट किया कि हेलीकॉप्टर में पक्षी टकराने की वजह से सावधानी बरतते हुए हेलीकॉप्टर वापस आ गया। इसके बाद राजकीय विमान से सीएम अब लखनऊ एयरपोर्ट से होकर जाएंगे।

हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रविवार को पक्षी से टकराने की वजह से वापस पुलिस लाइन लैंड कराया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह नौ बजे सीएम योगी वापस सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी बीच करीब करीब चार मिनट की उड़ान के बाद उनके हेलीकॉप्टर से बीच हवा में एक पक्षी टकरा गया। इस दौरान उनके हेलीकाप्‍टर का एक शीशा प्रभावित हो गया। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए और किसी तकनीकी खराबी की आशंका को देखते हुए वापस हेलीकॉप्टर को सुरक्षा कारणों से पुलिस लाइन लाकर लैंड किया।

इस बीच जिला मुख्यालय से आधे से अधिक सुरक्षा बल और अधिकारी वापस चले गए थे। मंत्री रविंद्र जयसवाल मुख्यमंत्री को हेलीपैड पर छोड़कर वापस सर्किट हाउस आ गए थे । जो लोग बचे हुए थे वह आशंका में डूब गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो वापस लौटे हैं। वो लोग रुक गए। एक बार फिर सभी को सूचित किया गया और रास्ता खाली करान के बाद सभी चेकप्वाइंट पर पुलिस को तैनात किया गया।

इसके बाद  सर्किट हाउस बाबतपुर मार्ग पर बाबा के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों को डायवर्ट किया गया। दो गाड़ियों में भरकर पुलिस को ड्यूटी के लिए भेजा गया और राजकीय विमान को लखनऊ से बुलाया गया। मुख्यमंत्री को पहले हेलीकॉप्टर से सुल्तानपुर जाना था और वहां पूर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यभान सिंह को उनके आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करनी थी। हालांकि डेढ़ घंटे के विलंब से मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से बाबतपुर के लिए सुबह साढ़े दस बजे प्रस्थान कर गए। मुख्यमंत्री शिवपुर बाईपास से बाबतपुर की ओर रवाना हुए तो उनको लेने राजकीय विमान एयरपोर्ट करीब 10.50 बजे पहुंच गया।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
जिले में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतया बर्जित: डीएम

जिले में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतया बर्जित: डीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org