Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में लेंगे ह‍िस्‍सा

by news24desk
June 30, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की दोपहर गोरखपुर आएंगे। वह शुक्रवार को बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा वह कई  अन्‍य कार्यक्रमों में भी हिस्‍सा लेंगे। सीएम शुक्रवार को देवर‍िया भी जा सकते हैं। शुुुुुुक्रवार को ही वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

यह है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा एमपी पालिटेक्निक परिसर पहुंचेगे। वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। इसके बाद का कार्यक्रम तय नहीं है। शाम को अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

गोरखपुर मंदिर में जनता दर्शन भी करेंगे

शुक्रवार एक जुलाई की सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की समस्या सुनने के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करेंगे। दोपहर बाद दो बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

दिन भर दौड़ते रहे अधिकारी

मुख्यमंत्री के गोरखपुर आने की सूचना मिलने के बाद गोरखपुर में अधिकारी दिनभर दौड़ लगाते रहे। बुधवार को भारी बारिश होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया था। बीते बरसात में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यदि अगले बरसात में शहर में जलभराव हुआ तो अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम का गोरखपुर दौरा और शहर में हर तरफ पानी देखकर अधिकारी पसीना पसीना होते रहे।

देवरिया भी जा सकते हैं सीएम

सीएम एक जुलाई को देवरिया भी जा सकते हैं। सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। अधिकारियों ने पुलिस लाइंस व महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के अलावा रामपुरकारखाना में ग्राउंड का निरीक्षण किया। सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए लार सीएचसी परिसर में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। अस्पताल में साफ -सफाई के साथ वार्ड आदि को ठीक करने का काम दिन भर होता रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए जागरूकता वाहनों झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक महिला तीर्थ यात्री की मौत, तीन घायल

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक महिला तीर्थ यात्री की मौत, तीन घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org