उत्तरकाशी में कल आए एवलांच को लेकर दुखद खबर सामने आई है। जनपद उत्तरकाशी की उभरती हुई पर्वतारोही हिमालय पुत्री के नाम से मशहूर सविता कंसवाल की एवलांच में दबने से मौत हो गई है। प्रधानाचार्य अमित बिष्ट ने इस बात की पुष्टि की है।
उत्तरकाशी के लोंथरू गांवकी रहने वाली एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल की निम हादसे में मौत हुई है। इसी साल मई में सविता ने 15 दिन के भीतर एवरेस्ट और माउंट मकालू पर्वत का सफल आरोहण किया था। जिसके लिए उन्होंने अपना नाम नेशनल रिकॉर्ड में दर्ज करवाया था। मंगलवार सुबह द्रौपदी का डांडा चोटी में पर्वतारोहण के प्रशिक्षणार्थियों के एवलांच में दबने की जानकारी मिली थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सविता कांसवाल की दुखद मौत पर अपना दुख प्रकट किया है।