Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान तय, किसका नाम है सबसे आगे

by news24desk
June 20, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

लखनऊ, योगी सरकार-2.0 में स्वतंत्रदेव सिंह काे मंत्री बनाए जाने के बाद से ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पर सभी की निगाहें हैं। यह तय है कि इस पद पर किसी के भी चयन के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति ही होगी। ऐसे में कई दावेदारों के नाम लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उम्मीद की जा रही है आजमगढ़ और रामपुर के उपचुनाव के तुरंत बाद नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी, क्योंकि दो और तीन जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक तेलंगाना में होनी है।

भाजपा में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत का पालन किया जाता है। इस दृष्टि से स्वतंत्रदेव सिंह के मंत्री बनते ही तय हो गया था कि अब उनके स्थान पर किसी और को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। पार्टी ने 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में पार्टी प्रदेश में संगठन की कमान भी ऐसे कार्यकर्ता को सौंपना चाहेगी, जिसके माध्यम से जातीय-क्षेत्रीय समीकरण भी सधें।

2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के अनुभव पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 2024 के लिए भी पार्टी पुराने सफल फार्मूले को अपनाते हुए ब्राह्मण को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी। ऐसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और महेश शर्मा प्रबल दावेदार बताए जाते हैं। संघ की पृष्ठभूमि वाले प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार का नाम तेजी से चर्चा में आया है।

इसी तरह कुछ लोगों का मानना है कि पार्टी इस बार दलित पर दांव लगा सकती है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में इस वर्ग का अच्छा-खास वोट भाजपा को मिला है। यदि यह वोटबैंक भाजपा से जुड़ा रहता है तो लोकसभा चुनाव में स्थिति और मजबूत हो सकती है। इस वर्ग से सांसद विनोद सोनकर, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, अनुसूचित जनजाति से एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के नाम पहले से चल रहे हैं। इसी बीच इस कड़ी में इटावा से सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया का नाम भी जुड़ गया है।

माना जा रहा है कि अब तक किसी नाम पर शीर्ष नेतृत्व की सहमति बन चुकी होगी। संभवत: 26 जून को आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम आने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। इसके पीछे तर्क यह भी दिया जा रहा है कि दो और तीन जुलाई को तेलंगाना में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होनी है। उसमें देशभर के लिए पार्टी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन पर करेगी। नए प्रदेश अध्यक्ष उस बैठक में शामिल होंगे और फिर यहां अपनी आवश्यकता अनुसार नई टीम बनाकर मिशन-2024 में जुटेंगे।

SendShareTweet

Related Posts

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

July 9, 2025
Next Post
देश भर में अग्निपथ स्‍कीम को लेकर हो रहे विवाद के बीच बिहार में भारत बंद ऐलान किया गया, पूर्वांचल से सटी सीमाओं पर भी अलर्ट

देश भर में अग्निपथ स्‍कीम को लेकर हो रहे विवाद के बीच बिहार में भारत बंद ऐलान किया गया, पूर्वांचल से सटी सीमाओं पर भी अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org