Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

अमरनाथ यात्रा पर हमले की कोशिश नाकाम,पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

by news24desk
June 27, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

जम्मू, भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतर्क बीएसएफ के जवानों ने अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रा में खलल डालने के पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया गया है। मारे गए घुसपैठिए की फिलहाल अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। भारत-पाक सीमा के आसपास के इलाकों में बीएसएफ के जवानों ने एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान भी छेड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के 4 बजे बीएसएफ की 36वीं बटालियन ने सीमावर्ती आरएसपुरा सेक्टर के बकारपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी। इसके उपरांत बीएसएफ के जवानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और जैसे ही पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठिए ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया तो सतर्क जवानों ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। उसने जवानों की चेतावनी को अनसुना कर पाकिस्तानी सीमा की ओर लौटने का प्रयास किया लेकिन बीएसएफ के जवानों ने उसे वहीं ढेर कर दिया। सीमा पर तारबंदी के नजदीक पाकिस्तानी घुसपैठिया का शव अभी भी पड़ा हुआ है।आरएसपुरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मारा गए पाकिस्तानी घुसपैठिए ने काले रंग की सलवार कमीज पहनी हुई है।

यहां यह बता दें कि इस बार अमरनाथ की यात्रा में रिकार्ड तोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यही वजह है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर बालटाल और पहलगाम और फिर पवित्र गुफा तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस बार पहली बार ड्रोन और आरएफआइडी यानि रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस से श्रद्धालु सुरक्षा एजेंसियों की आंख से पल भर के लिए भी ओझल नहीं हो सकेंगे।

इस बार कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष के उपरांत बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो रही है। प्रदेश पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के 35 हजार जवान विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त रूप से सेना की राष्ट्रीय राइफल्स का घेरा भी मौजूद रहेगा।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज अपना नामांकन करेंगे दाखिल

राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज अपना नामांकन करेंगे दाखिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org