Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

27 महीने बाद आजम खान को जेल से मिली रिहाई, श‍िवपाल यादव रहे मौजूद

by news24desk
May 20, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य विधायक आजम खां 812 दिन बाद सीतापुर जिला जेल से शुक्रवार को रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आजम खां की रिहाई का आदेश देर रात सीतापुर जिला जेल प्रशासन को मिला और आज सुबह उनकी रिहाई का इंतजाम किया गया। आजम खां सुबह 8:06 बजे जेल से बाहर आए।

आजम खां की रिहाई की खबर पर उनके समर्थकों की भीड़ सुबह पांच बजे से ही जेल गेट के पास जुटने लगी थी। आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम सबसे पहले जेल पहुंचे। इसके बाद आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खां के साथ सपा के विधायक आशु मालिक भी सीतापुर जेल पहुंच गए। अब्दुल्ला आजम 6:55 बजे जेल के अंदर गए। आजम खां के समर्थक रामपुर, लखनऊ व अन्य जिलों से भी सीतापुर पहुंचे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव भी प्रात: सात बजे सीतापुर जेल पहुंचे। वह गाड़ी में ही जेल परिसर में दाखिल हुए। आजम खां की रिहाई को लेकर जेल गेट पर कई थानों की पुलिस लगाई गई। आजम खां की रिहाई को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। शहर के सभी इंट्री प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी आने जाने वाली सभी गाडिय़ों की जांच करते दिखे। वैदेही वाटिका, आरएमपी मोड़, बहुगुणा चौराहा, रोडवेज, जीआइसी चौराहा व काशीराम कालोनी के पास पुलिस मुस्तैद दिखी। जेल रोड पर कई थानों की पुलिस लगी थी।

पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर रुके : जेल से रिहा होकर बाहर आने के बाद सपा विधायक आजम खां महोली के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर पहुंचे हैं। अनूप गुप्ता का घर जेल से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर है। यहां करीब आधा घंटे रुकने के बाद वह सीतापुर से रामपुर के लिए रवाना हो गए।

फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद थे आजम खां : सपा विधायक आजम खां को रामपुर में विभिन्न मामलों में आरोपित होने के बाद 27 फरवरी 2020 में सीतापुर जिला जेल भेजा गया था। उनके साथ उनकी पत्नी डा तजीन फात्मा तथा छोटे पुत्र अब्दुल्ला आजम भी सीतापुर जेल भेजे गए थे। करीब 10 माह बाद पत्नी तजीन फात्मा को जमानत मिल गई थी। अब्दुल्ला आजम 15 जनवरी 2022 को रिहा हुए थे। जमानत मिलने के बाद आजम खां करीब 27 महीने बाद रिहा हो गए।

जेल में रहकर बने विधायक : जिला जेल में बंद आजम खां ने विधानसभा चुनाव भी जेल से ही लड़ा। चुनाव जीतकर वह रामपुर सदर सीट से विधायक बने। बीते माह सपा विधायक से नेताओं की मुलाकात खासी चर्चा में रही। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम भी जिला जेल पहुंचे थे। इसी दौरान आजम खां ने सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे विधायक रविदास मेहरोत्रा से मिलने से मना कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सपा विधायक आजम खां की अंतरिम जमानत मंजूर की थी। जमानत मंजूर होने के बाद से ही उनके रिहाई आदेश का इंतजार हो रहा था। गुरुवार की देर शाम तक रिहाई परवाना न मिलने की वजह से उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी।

SendShareTweet

Related Posts

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेंगी सहकारी समितियां : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेंगी सहकारी समितियां : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

July 8, 2025
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का सपना अभी भी अधूरा, उत्तराखंड कर रहा है अदालत के फैसले का इंतज़ार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का सपना अभी भी अधूरा, उत्तराखंड कर रहा है अदालत के फैसले का इंतज़ार

July 8, 2025
रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी : मुख्यमंत्री धामी

रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी : मुख्यमंत्री धामी

July 8, 2025
नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

July 8, 2025
उत्तराखंड की खेती को मिलेगा नया आयाम, केंद्र देगा 3800 करोड़ की विशेष सहायता

उत्तराखंड की खेती को मिलेगा नया आयाम, केंद्र देगा 3800 करोड़ की विशेष सहायता

July 8, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ मेला-2025: तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

July 8, 2025
Next Post
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधान भवन में ई-विधान प्रणाली का करेंगे उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधान भवन में ई-विधान प्रणाली का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org