Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

यूपी और उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला, पंजाब में AAP ने अपना जलवा दिखाया

by news24desk
March 10, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। गोवा और मणिपुर में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

Assembly Election Results 2022 Live Updates

11.04 AM: गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं।

10.44: हम परिणाम के रुझान देख रहे हैं, गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है: गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर

10.42: गोवा में भाजपा 18, कांग्रेस 13, टीएमसी 5, अन्य चार सीटों पर आगे

10.30: यूपी की जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं

10.27: उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा 43, कांग्रेस 23 और अन्य चार सीटों पर आगे

10.25: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकलिम सीट से पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस के धर्मेश सगलानी आगे

10.24: यूपी के रुझानों में भाजपा 240 सीट, सपा 108, कांग्रेस 6 और बसपा पांच सीटों पर आगे

10.19: मणिपुर में भाजपा 23, कांग्रेस 13, एनपीपी 11 और अन्य 13 सीटों पर आगे

10.10: गोवा में भाजपा 16, कांग्रेस 15, टीएमसी 5, अन्य तीन और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है

10.07: लोगों की जेब से पैसे निकालकर ये नेता अपने महलों को सजा रहे हैं, आज इनके महलों में लगी एक एक ईंट आम आदमी के खून पसीने की ईंट है। इस पूरी व्यवस्था को बदलना है। आज भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। आने वाले दिनों में AAP कांग्रेस का रिप्लेसमेंट बनेगी: राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी

10.05: चुनाव आयोग के अनुसार खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।

10.03: चुनाव आयोग के अनुसार रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।

09.58: पंजाब के रुझानों में AAP को बहुमत मिला। AAP 83, कांग्रेस 18, अकाली दल 9 और भाजपा 5 सीट पर आगे

09.51: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू पीछे चल रहे हैं।

09.49: उत्तराखंड के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत, भाजपा 40, कांग्रेस 28 और अन्य दो सीटों पर आगे

09.46: यूपी के रुझानों में भाजपा को बहुमत, 203 सीटों पर आगे, सपा 101 सीटों पर आगे चल रही है

09.23: यूपी मे भाजपा 165, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे

09.21: चुनाव आयोग के अनुसार पणजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे, उत्पल पर्रिकर पीछे चल रहे हैं

09.20: यूपी की लखनऊ कैंट सीट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह आगे

09.16: उत्तराखंड में भाजपा 35, कांग्रेस 34 और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे

09AM: यूपी मे भाजपा 120, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे

08.56: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब गुरुद्वारे में पूजा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘कोई एग्जिट पोल नहीं जो वास्तविक पोल है वो आएगा। जो भी जीत का दावा कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए।

08.54: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

08.51: मणिपुर में कांग्रेस 6 और एनपीपी दो सीट पर आगे, भाजपा का खाता नहीं खुला

08.47: यूपी में भाजपा 112, सपा 81, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.43: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा 30, कांग्रेस 28 और आप एक सीट पर आगे सीटों पर आगे

08.39: यूपी में भाजपा 110, सपा 72, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.37: गोवा में कांग्रेस सात, भाजपा चार और टीएमसी दो सीट पर आगे चल रही है

08.35: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर और पूर्व सीएम अखिलेश यादव करहल सीट से आगे

08.32: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा और कांग्रेस 27-27 सीटों पर आगे

08.29: पंजाब के रुझानों में आप 30, कांग्रेस 18, अकाली दल 4 और भाजपा दो सीट पर आगे

08.27: यूपी के रुझानों में भाजपा 100, सपा 55, बसपा 3 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.22: उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा 27 और कांग्रेस 22 सीट पर आगे

08.21: पंजाब के रुझानों में आप 15, कांग्रेस 12, भाजपा एक और अकाली दल 3 सीट पर आगे

08.20: यूपी के रुझानों में भाजपा 72, सपा 44 और बसपा तीन सीट पर आगे

08.16: यूपी के रुझानों में भाजपा 60, सपा 43 और बसपा एक सीट पर आगे

08.09: यूपी के रुझानों में भाजपा 6 सीट, सपा दो सीट पर आगे

08.06: पांच राज्यों में शुरू हुई वोटों की गिनती, रुझानों में भाजपा को बढ़त

07.53 AM: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्य अभूतपूर्व है जिसका परिणाम है कि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। परिणाम जब आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 के पार सीटें ला रहे है: उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा, लखनऊ

07.38 AM: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा की। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी और पार्टी जीत को लेकर आश्वस्त हूं, लोग कांग्रेस को बहुमत देंगे। एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी।’

07.26 AM: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में गुरुद्वारा गुर्सागर मस्तुअना साहिब में मत्था टेका। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।’

07.19 AM: मतगणना केंद्रों पर विभिन्न दलों के पोलिंग एजेंट पहुंच रहे हैं। पोस्टल बैलेट सुबह 8 बजे खोले जाएंगे, इसके बाद EVM के मतों की गिनती होगी। शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। वाराणसी कमिश्नर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है: वाराणसी के डीएम राज शर्मा, उत्तर प्रदेश

06.59 AM: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है और जलेबियां बनाई जा रही हैं।

06.20 AM: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रोपड़ के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका।

02.42 AM: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में मतगणना स्थल जा रहे लेखपाल के पास दो बैलेट पेपर मिले। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया, ‘हमारे एक कर्मचारी के पास कापी में दो बैलेट पेपर मिले हैं, ये बैलेट पेपर इस्तेमाल किए हुए नहीं हैं। हम इस पर एफआईआर दर्ज़ करा रहे हैं।’

– इवीएम को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि इवीएम टेंपरिंग को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता क्योंकि चुनाव आयोग की ओर से हमेशा पूरी प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बरकरार रखी जाती है।

– बुधवार देर रात समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में पार्टी के कई नेता लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे और आजमगढ़ मामले में आयोग को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने बताया मतगणना का आयोजन सही तरीके से किया जाए ताकि भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को क्षति न पहुंचे।

– मुझको लगता है कि कल भगवंत मान जीतेगा और कल सब अच्छा होगा। मेरा बेटा मुख्यमंत्री बनकर पंजाब में अच्छा काम करेगा: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान की मां हरपाल कौर

– भाजपा की रणनीति यही रही है कि धन, बल, अपने एजेंसियों के माध्यम से डराकर ये विधायकों को तोड़ने का काम पहले करते रहे हैं। वह स्थिति पैदा ना हो उसको हम लोग देखेंगे: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

SendShareTweet

Related Posts

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

July 9, 2025
Next Post
उत्तराखंड से भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही तो कांग्रेस 20 सीटों पर आगे

उत्तराखंड से भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही तो कांग्रेस 20 सीटों पर आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org