Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

पीएम की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में भाजयुमो ने दून में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

by news24desk
January 6, 2022
in Political, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा लापरवाही के मामले में देहरादून में भाजयुमो ने उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता राजपुर रोड पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर पहुंच गए। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। टकराव की स्थिति देख पुलिस बड़ी मुश्किल से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एस्ले हॉल चौक की ओर ले गई।
भाजपा युवा मोर्चा ने एस्ले हॉल चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस मामले में मसूरी और हरिद्वार में भी पुतला दहन किया गया। हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे पर भी भाजपाईयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। मसूरी में शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला। भाजपाईयों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। पीएम मोदी मौसम खराब होने के कारण बठिंडा से वाया रोड फिरोजपुर पहुंच रहे थे कि तलवंडी भाई-फरीदकोट के बीच किसानों ने रास्ता जाम किया हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने मोदी के काफिले को पंद्रह मिनट तक वहीं रोके रखा और फिरोजपुर जाने को रास्ता नहीं दिया। जिसके बाद पीएम मोदी वहीं से वापस बठिंडा लौटे और अपने जहाज से दिल्ली रवाना हो गए। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनके काफिले को रोके जाने को उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक बताया। इसके लिए उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर के पास लंबे समय तक रोकना कांग्रेस पार्टी की साजिश है। उन्होंने कहा कि इसमें शायद कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच कोई समझौता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसे लोकतंत्र में काला अध्याय के तौर पर याद किया जाएगा।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
प्रदेश में सात नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

प्रदेश में 630 नए कोरोना संक्रमित मिले, तीन मरीजों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org