Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया “रबी कृषक महोत्सव“ का शुभारंभ

by news24desk
November 11, 2021
in Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मानूबांस, हरिद्वार में “रबी कृषक महोत्सव-2021“ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने किसानों को बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देने के लिए लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि हरिपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा। ग्राम टांडा हसन में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। ग्राम रिठौरा में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।  लालवाला दाबूबांस में पुल निर्माण किया जायेगा। बुग्गावाला में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। मानूबांस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जायेगी। ग्राम इब्राहिमपुर मसाई में इंटर कॉलेज की स्थापना की जायेगी। बुग्गावाला में विकासखण्ड की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य के लिए विशेष योगदान देने वाले महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। हम सम्मानित करने के लिए कोई राजनीति नहीं करते जिसका उदाहरण स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जी हैं, जिनको मरणोपरांत उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से नवाजा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि युवा राज्य के युवा मुख्यमंत्री उत्साह और उमंग के साथ प्रदेश के विकास हेतु कार्य कर रहे है। निश्चित रूप से धामी सरकार के कार्यों से पूरे प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। केंद्र में मोदी सरकार किसानों की आर्थिकी को मजबूत कर रही है और किसान सम्मान निधि के माध्यम से पूरे देश के किसानों को सहायता मिल रही है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान कर रहे है। सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में गन्ना किसानों के लिए एक खुशखबरी दी जायेगी। इस अवसर पर ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, राकेश राजपूत, श्यामवीर सैनी आदि गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मानूबांस, हरिद्वार में “रबी कृषक महोत्सव-2021“ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने किसानों को बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देने के लिए लगाए गए विभागीय स्टॉलों काअवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि हरिपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा। ग्राम टांडा हसन में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। ग्राम रिठौरा में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।  लालवाला दाबूबांस में पुल निर्माण किया जायेगा। बुग्गावाला में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। मानूबांस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जायेगी। ग्राम इब्राहिमपुर मसाई में इंटर कॉलेज की स्थापना की जायेगी। बुग्गावाला में विकासखण्ड की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि युवा राज्य के युवा मुख्यमंत्री उत्साह और उमंग के साथ प्रदेश के विकास हेतु कार्य कर रहे है। निश्चित रूप से धामी सरकार के कार्यों से पूरे प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। केंद्र में मोदी सरकार किसानों की आर्थिकी को मजबूत कर रही है और किसान सम्मान निधि के माध्यम से पूरे देश के किसानों को सहायता मिल रही है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान कर रहे है। सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में गन्ना किसानों के लिए एक खुशखबरी दी जायेगी। इस अवसर पर ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, राकेश राजपूत, श्यामवीर सैनी आदि गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
प्रशासन जिला योजना समिति के चुनाव की तैयारियों में जुटा

प्रशासन जिला योजना समिति के चुनाव की तैयारियों में जुटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org