Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

मुख्‍यमंत्री योगी ने सभी ज‍िलों के ज‍िलाध‍िकार‍ियों को दिए न‍िर्देश, कहा बाढ़ की स्‍थि‍त‍ि से न‍िपटने के ल‍िए तैयार‍ियां जल्‍द हो

by news24desk
June 29, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर ज‍िला मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जल शक्‍ति मंत्री स्‍वतंत्र देव स‍िंंह भी मौजूद रहे।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सभी ज‍िलों के ज‍िलाध‍िकार‍ियों को सख्‍त न‍िर्देश देते हुए कहा है क‍ि बाढ़ की स्‍थि‍त‍ि से न‍िपटने के ल‍िए जो भी तैयार‍ियां अधूरी रह गई हैं उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द पूरा कर ल‍िया जाए। मुख्‍यमंत्री ने ज‍िला स्‍तर पर आपदा प्रबंधन टीम बनाने के भी न‍िर्देश द‍िए हैं। ज‍िससे बाढ़ की स्‍थि‍त‍ि पैदा होने पर उससे न‍िपटा जा सके।

बता दें क‍ि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव स‍िंह ने मंगलवार को मानसून आने से पहले बाढ़ से बचाव की तैयारियों के लिए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। ज‍िसमें इंटर एजेंसी ग्रुप (आइएजी) की 46 सदस्य संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए थे।

मंत्री ने कहा था कि बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में स्वयंसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। वह सरकार के साथ मिलकर काम करें। स‍िंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में परिश्रम करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

आपदा प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करते हुए स्‍वतंत्र देव ने कहा था कि आपकी पहुंच गांव-गांव तक है। आपका सूचना तंत्र और कार्यकर्ताओं का नेटवर्क काफी बड़ा है। आपकी पकड़ बाढ़ वाले संवेदनशील इलाकों में सरकार और समाज, दोनों के लिए उपयोगी साबित होगी।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
राजस्‍थान में दर्जी की न‍िर्मम हत्‍या के बाद ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- पुल‍िस को इस घटना की पहले से थी जानकारी

राजस्‍थान में दर्जी की न‍िर्मम हत्‍या के बाद ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- पुल‍िस को इस घटना की पहले से थी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org