Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

शाहीन बाग में ‘बुलडोजर एक्शन’ विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं; AAP विधायक अमानतुल्लाह बोले- MCD बताए कहां है अतिक्रमण

by news24desk
May 9, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

शाहीन बाग इलाके में सोमवार सुबह 11 बजे से अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई जारी है। SDMC का बुलडोजर लगातार इलाके से अतिक्रमण हटा रहा है। इस बीच शाहीन बाग में एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू हो गया है और इसमें शामिल होने के लिए ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी पहुंच गए हैं। वहीं, कांग्रेस के स्थानीय नेता भी SDMC की अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।

मौके पर पहुंचे अमानतुल्लाह खान ने कहा कि तीन दिन पहले आया था। लोगों से आह्वान किया था और लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा दिया। एक मस्जिद के बाहर वजूखाना था। उसे भी हटवा दिया। अब एमसीडी बताए कि कहां पर अतिक्रमण है। ये पीडब्ल्यूडी का रोड है। लोकल पुलिस भी है। मुझसे बात करें। हम खुद अतिक्रमण को हटवा देंगे।

दिल्ली नगर निगम ने अब समूचे शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सर्वे के बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की कड़ी में 4 मई से दिल्ली के कई इलाकों में बुलडोजर गरज रहा है। फिलहाल  पर्याप्त संख्या में दिल्ली पुलिस बल वहां मौजूद नहीं है। इसकी वजह से फिलहाल कार्रवाई में दिक्कत हो रही है। धीरे-धीरे पुलिस बल पहुंच रहा है।

इसी कड़ी में दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में भारी सुरक्षा बल के बीच सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराए जाने के ऐलान के बाद सोमवार 11 बजे से अतिक्रमण के खिलाफ SDMC का बुलडोजर गरजने लगा है।

बताया जा रहा है कि पर्याप्त पुलिस बल मिलने के बाद ही शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली निगम कार्रवाई को सोमवार को अंजाम देगा। इसके लिए SDMC की ओर से दिल्ली पुलिस को पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया कराने के लिए खत लिखा गया था। इस पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा बल मुहैया कराने की लिए तैय़ार है।

यह अलग बात है कि शाहीन बाग में बुलडोजर चलने की संभावित कार्रवाई का डर साफ दिखाई दे रहा है। लोग रुक-रुककर अपना सामान यहां से हटा रहे हैं, जो सड़कों पर बिखरा होता है। कुछ जगहों पर सड़क के किनारे लगाई जानी वालीं दुकानें लोगों ने स्वतः ही हटा दी है। दुकानों का बिखरा सामान भी समेट लिया है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने इन दिनों अतिक्रमणकारियों को लेकर काफी सख्त रवैया अपनाया हुआ है। इसी क्रम में एसडीएमसी ने सोमवार को शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। निगमकर्मियों का कहना है कि यदि पुलिस बल की सहायता मिलेगी तो सोमवार को शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाया जाएगा।

मालूम हो कि इससे पहले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने आई निगम की टीम को पुलिस की सहायता नहीं मिली थी। इसके चलते शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम कार्रवाई नहीं कर पाई थी। निगम ने शाहीन बाग सहित कई इलाकों में अतिक्रमण को चिह्नित किया है।

अतिक्रमण हटाने के दौरान लग सकता है जाम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाहीन बाग इलाके में अगर सोमवार को अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई तो सड़क पर जाम भी लग सकता है। ऐसे में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई दोपहर में शुरू की जा सकती है, जब सड़क पर ट्रैफिक कम हो।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
गुस्साई भीड़ ने श्रीलंका के प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के आवास में लगा दी आग

गुस्साई भीड़ ने श्रीलंका के प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के आवास में लगा दी आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org