Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

देहरादून नगर निगम की मोहल्ला समितियों में 90 करोड़ का घोटाला! कांग्रेस ने की तत्काल रिकवरी की मांग

by Tanushree Upreti
June 10, 2025
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून| देहरादून नगर निगम की मोहल्ला समितियों में हुए करीब 90 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल और मुख्य नगर अधिकारी नमामि बंसल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही और भ्रष्टाचार की रिकवरी की मांग की।

RTI से हुआ बड़ा खुलासा, 99 फर्जी कर्मचारी और 90 करोड़ की हेराफेरी
अभिनव थापर ने बताया कि 2019 से 2024 के बीच मोहल्ला समितियों में हुए घोटाले की जानकारी उन्होंने RTI और पत्राचार के माध्यम से प्राप्त की थी।
इस दौरान भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ, जिसके बाद नगर निगम को जांच बैठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम की जांच में 99 कर्मचारियों को फर्जी पाया गया, जिनके नाम पर फंड जारी किया गया। इस पूरे फर्जीवाड़े में लगभग 90 करोड़ रुपये का गबन हुआ। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अब तक न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है और न ही एक भी रुपये की रिकवरी हुई है।

FIR तो हुई, लेकिन रिकवरी पर चुप्पी क्यों?
कांग्रेस प्रवक्ता थापर ने बताया कि 17 फरवरी 2025 को मेयर को इस विषय पर तथ्यों सहित शिकायत पत्र सौंपा गया था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने जांच पूरी कर 6 जून 2025 को पुलिस को FIR के लिए पत्र भेजा।

अभिनव थापर ने आरोप लगाया कि, “यह सिर्फ सरकारी धन की लूट नहीं, बल्कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अधिकारों पर डाका है। अगर निगम तत्काल दोषियों से ब्याज सहित रिकवरी नहीं करता, तो कांग्रेस सड़क से लेकर अदालत तक इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगी।”

मेयर का जवाब: “नियम अनुसार कार्रवाई जारी”
मेयर सौरभ थपलियाल ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नगर निगम ने कांग्रेस की शिकायत पर जांच करवाई है और पुलिस को FIR के आदेश दिए जा चुके हैं।
अब रिकवरी के संबंध में भी पुनः जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष व वार्ड 83 प्रत्याशी नवीन रमोला, वार्ड 25 प्रत्याशी गगन छाछर, वार्ड 24 प्रत्याशी नितिन चंचल, रोहित अरोड़ा , आशीष, इन्द्रपाल सिंह व अन्य नेता मौजूद रहे ।

SendShareTweet

Related Posts

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

July 3, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

July 3, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में तैयारियों की समीक्षा, सीएम धामी ने दिए सुरक्षा और समन्वय के निर्देश

July 3, 2025
सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

July 3, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

July 2, 2025
जाजल-फकोट हादसे में घायलों को मिले सर्वोत्तम इलाज, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए सख्त निर्देश

जाजल-फकोट हादसे में घायलों को मिले सर्वोत्तम इलाज, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए सख्त निर्देश

July 2, 2025
Next Post
उत्तराखंड के दो शहरों में मिले कोरोना के नए मरीज–खतरा बड़ा

नए XFG वैरिएंट के बीच सक्रिय कोविड-19 मामले 6,815 पार: देश में कोरोना वापसी की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org