Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विभागों की समीक्षा करने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे

by news24desk
April 30, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बीमारी से उबारने के बड़े अभियान में लगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण जारी है। लखनऊ, बाराबंकी तथा सीतापुर के बाद अब वाराणसी की बारी है। ब्रजेश पाठक वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था परखने स्वयं ही काले रंग की स्कार्पियो ड्राइव करके पहुंचे।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यक्रम सरकार अब जनता के द्वार के तहत वाराणसी मंडल के प्रभारी बनाए गए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार से वाराणसी में हैं। कल कई विभागों की समीक्षा करने के बाद आज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे। वाराणसी से आज चंदौली जाने से पहले ही वह स्वयं ही गाड़ी चलाकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था की जांच करने पहुंच गए। उनको गाड़ी ड्राइव करते देख किसी को यकीन भी नहीं हुआ और चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण कोई उनको पहचान भी नही सका।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस दौरान दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लाइन में लगकर अपना पर्चा भी बनवाया। वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय का उप मुख्यमंत्री ने आज औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के कई विभागों का पैदल ही भ्रमण कर उन्होंने निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद डाक्टर्स को कई सुधार कर दिशा निर्देश दिया।

सीएमएस आफिस पहुंचकर उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया। गैर हाजिर कर्मचारियों का ब्यौरा लिया। इसके बाद डेंटल विभाग में मशीन पर धूल देख काफी नाराजगी व्यक्त की और डाक्टर को चेतावनी दी। ओपीडी का निरीक्षण करने के दौरान डाक्टर्स से वार्ता कर रहे मरीजों से बातचीत की।

इसके बाद ट्रामा सेंटर में मरीजों से बात करते हुए दो वर्ष पहले से ही बंद पड़े ओपीडी के बंद होने पर नाराजगी जताई। डिजिटल एक्स-रे कक्ष में ताला बंद होने पर सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई। जन औषधि केंद्र में दवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएमएस डा. आर के सिंह को अस्पताल में सुधार लाने की सलाह देने के साथ आगे बड़ी कार्रवाई की अंतिम चेतावनी दी।

उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल के शौचालय में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, एक्सरे, ओपीडी, फिजियोथैरेपी सहित लगभग सभी विभागों की जानकारी ली। इस निरीक्षण के साथ ही डॉक्टरों से जन औषधि की दवाई लिखने की बात कही और जो ना माने उस पर तुरंत कार्रवाई करने की हिदायत भी दी।

SendShareTweet

Related Posts

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेंगी सहकारी समितियां : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेंगी सहकारी समितियां : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

July 8, 2025
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का सपना अभी भी अधूरा, उत्तराखंड कर रहा है अदालत के फैसले का इंतज़ार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का सपना अभी भी अधूरा, उत्तराखंड कर रहा है अदालत के फैसले का इंतज़ार

July 8, 2025
रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी : मुख्यमंत्री धामी

रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी : मुख्यमंत्री धामी

July 8, 2025
नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

July 8, 2025
उत्तराखंड की खेती को मिलेगा नया आयाम, केंद्र देगा 3800 करोड़ की विशेष सहायता

उत्तराखंड की खेती को मिलेगा नया आयाम, केंद्र देगा 3800 करोड़ की विशेष सहायता

July 8, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ मेला-2025: तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

July 8, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर दोहराया उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी

मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर दोहराया उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता जल्द लागू की जाएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org