Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

बागी विधायकों के साथ आज अहम बैठक करेंगे एकनाथ शिंदे, संजय राउत ने दी चेतावनी

by news24desk
June 26, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार जारी है। शिवसेना के बागी विधायक और नेता असम के गुवाहाटी में मौजूद हैं। उनका नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पास 40 से अधिक विधायकों का समर्थन है। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे ने आज फिर बागी विधायकों की एक बैठक बुलाई है। शनिवार को भी बागी विधायकों की एक बैठक हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक, बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे आज बुलाई गई बैठक में आगे की रणनीति को लेकर विधायकों से चर्चा करेंगे। बता दें कि शनिवार रात एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं की मुलाकात किन मुद्दों पर हुई और उसका नतीजा क्या रहा, ये सामने नहीं आया है।

वहीं शिवसेना के राज्यसभा सांसद ने एक ट्वीट करके बागी नेताओं पर निशाना साधा है। संजय राउत ने ट्वीट किया है कि कब तक छिपोगे गुवाहाटी में… आना ही पड़ेगा चौपाटी में… संजय राउत ने इससे पहले शनिवार को भी बागी नेताओं को लेकर बयान दिया था। उन्होंने बागी विधायकों को पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उन्हें जो करना है करने दो, मुंबई में तो आना पड़ेगा ना। वहां बैठकर हमें क्या सलाह दे रहे हैं? हज़ारों-लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी भी संयम रखा है।

मेरी लड़ाई शिवसेना को एमवीए के चंगुल से बाहर निकालने के लिए है: शिंदे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि वह पार्टी को महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के चंगुल से बाहर निकालने के लिए संघर्ष रहे हैं। शिंदे ने यह अपील पार्टी अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा उनके नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने, उनके बैनरों को हटाने, कुछ जगहों पर पथराव करने और पुणे में एक विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद की है। शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि मेरे प्रिय शिवसेना के कार्यकर्ताओं, एमवीए की साजिश को समझने की कोशिश करें। मैं शिवसेना और शिवसेना कार्यकर्ताओं को एमवीए के चंगुल से बाहर निकालने के लिए लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं इस लड़ाई को शिवसेना कार्यकर्ताओं के हित में समर्पित करता हूं।

बालासाहेब के नाम के इस्तेमाल को लेकर छिड़ी जंग

शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को एक प्रस्ताव पारित कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को बागियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। शिवसेना के अधिकतर विधायकों के समर्थन का दावा करने वाले एकनाथ शिंदे के विद्रोह का सामना कर रही पार्टी की कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव भी पारित किया, जिसके मुताबिक कोई अन्य राजनीतिक संगठन शिवसेना और इसके संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के नाम का उपयोग नहीं कर सकता है।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से मिले इनपुट्स पर खुशी व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से मिले इनपुट्स पर खुशी व्यक्त की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org