Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के रैली स्थल से आठ किमी दूर विस्फोट, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

by news24desk
April 24, 2022
in National
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पल्ली रैली स्थल से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में आज यानि रविवार तड़के एक संदिग्ध विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट खेतों के बीचोबीच हुआ है। पुलिस विस्फोट की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बिश्नाह के गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में रविवार तड़के 4.25 बजे के करीब जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। संदिग्ध विस्फोट की आवाज इतनी अधिक थी कि आसपास रहने वाले लोगों के घरों के शीशे चटख गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका खेतों के बीचोबीच हुआ है। इस विस्फोट के उपरांत जमीन में गहरा गड्ढा बन गया है। पूरे क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। फिलहाल यह संदिग्ध विस्फोट कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी।

फिलहाल कुछ गांववालों का कहना है कि यह विस्फोट उलका पिंड के गिरने से भी हो सकता है। अलबत्ता पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चौकस कर दिया गया है। चूंकि आज प्रधानमंत्री पल्ली गांव में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर देश की सभी पंचायतों को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। ऐसे में रैली स्थल और आसपास के स्थलों में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ा दिया गया है।

हालांकि गत शुक्रवार को जम्मू के सुंजवां में दो पाकिस्तनी आतंकियों को सुरक्षाबलों को मार गिराने में सफलता मिली थी। ये दोनों आतंकी फिदायीन हमले की फिराक में थे। सबसे पहले इन आतंकियों ने सीआइएसएफ की बस पर फायरिंग की और फिर पुलिस की फ्लाइंग स्कवाड की गाड़ी पर फायरिंग करते हुए पास ही एक एक मकान में छिप गए थे। पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दोनों फिदायीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। इस हमले में सीआइएसएफ के एक एएसआइ बलिदान हो गए थे जबकि 10 अन्य घायल हो गए थे।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
सीएम योगी आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जालौन में कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री मोदी भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सहभागी बनेंगे

सीएम योगी आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जालौन में कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री मोदी भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सहभागी बनेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org