Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

Weather Update Uttarakhand: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी, रात को पाला, सुबह कोहरा बढ़ा रहा परेशानियां

by Ashutosh Negi
November 22, 2024
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। रात को पाला तो सुबह कोहरा परेशानियां बढ़ा रहा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुष्क मौसम के बीच देहरादून में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दून में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा सकता है। पारे में मामूली गिरावट आ सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में दो दिन घने कोहरे का प्रभाव बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 80 दर्ज किया गया।

SendShareTweet

Related Posts

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

July 9, 2025
Next Post
बेसिक शिक्षक के 3600 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, 13 पद डीएड अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित

Govt. Jobs: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मांगें 466 पदों पर आवेदन, एसे करें अप्लाई, ये हैं आवश्यक शर्तें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org