Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

भारतीय नेवी के बेड़े में शामिल हुआ INS विक्रांत, PM मोदी ने कहा – ये भारत के बुलंद हौसलों की हुंकार है

by news24desk
September 2, 2022
in National, Delhi
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देश को अपना पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश को आज समर्पित किया। अब INS विक्रांत भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो चुका है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, आज केरल के समुद्री तट पर हर भारतवासी, एक नए भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है। आईएनएस विक्रांत पर हो रहा ये आयोजन विश्व क्षितिज पर भारत के बुलंद होते हौसलों की हुंकार है।

पीएम मोदी ने इस युद्धपोत को नेवी के बेड़े में शामिल करते हुए कहा कि, विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है, विक्रांत विशिष्ट है, विक्रांत विशेष भी है। उन्होंने कहा कि विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है, ये 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

नौसेना को मिला नया झंडा
पीएम ने आगे कहा कि, यदि लक्ष्य दुरन्त हैं, यात्राएं दिगंत हैं, समंदर और चुनौतियां अनंत हैं- तो भारत का उत्तर है विक्रांत। आजादी के अमृत महोत्सव का अतुलनीय अमृत है विक्रांत, आत्मनिर्भर होते भारत का अद्वितीय प्रतिबिंब है विक्रांत।

आज 2 सितंबर, 2022 की ऐतिहासिक तारीख को, इतिहास बदलने वाला एक और काम हुआ है। आज भारत ने, गुलामी के एक निशान, गुलामी के एक बोझ को अपने सीने से उतार दिया है। आज से भारतीय नौसेना को एक नया ध्वज मिला है।

Tags: Indian NavyINS VikrantModi governmentNarendra ModiPM ModiPMO IndiaPrime Minister Narendra ModiRajnath Singh
SendShareTweet

Related Posts

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी — जल्द दस्तक देगा मानसून

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी — जल्द दस्तक देगा मानसून

June 18, 2025
हवाई सुरक्षा अलर्ट: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में करवाई आपात लैंडिंग

हवाई सुरक्षा अलर्ट: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में करवाई आपात लैंडिंग

June 17, 2025
पहले पत्नी की हत्या, फिर खुदकुशी पति ने रचाया मौत का मंजर

पहले पत्नी की हत्या, फिर खुदकुशी पति ने रचाया मौत का मंजर

June 17, 2025
यूपी में दुल्हन बनी कातिल: शादी से पहले प्रेमी से मिलकर दूल्हे की कराई हत्या, गुलफशां ने रची खौफनाक साजिश

यूपी में दुल्हन बनी कातिल: शादी से पहले प्रेमी से मिलकर दूल्हे की कराई हत्या, गुलफशां ने रची खौफनाक साजिश

June 17, 2025
ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत की चेतावनी: ‘तुरंत तेहरान छोड़ें’, नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी

ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत की चेतावनी: ‘तुरंत तेहरान छोड़ें’, नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी

June 17, 2025
ईरान का बड़ा हमला: इजराइल की मोसाद और AMAN बिल्डिंग को बनाया निशाना

ईरान का बड़ा हमला: इजराइल की मोसाद और AMAN बिल्डिंग को बनाया निशाना

June 17, 2025
Next Post
उत्तराखंड पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड, पूरे देश में मिला प्रथम स्थान

उत्तराखंड पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड, पूरे देश में मिला प्रथम स्थान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org