Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

by Ashutosh Negi
December 7, 2024
in Weather, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होने से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना है। रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसके चलते प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम बिगड़ने का सिलसिला 8 दिसंबर को दोपहर बाद शुरू होगा। तेज गर्जन और हवा चलने के साथ प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 10 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में फिर मौसम शुष्क हो जाएगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादन द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार 7 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर आसमान साफ रहने के साथ ही सुबह-शाम पाला पड़ने और कोहरा छाये रहने की संभावना है, रात के तापमान में तकरीबन 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड बढ़ने के असार नजर आ रहे हैं। वहीं शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कल से मौसम बिगड़ने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम बिगड़ने का सिलसिला 8 दिसंबर रविवार को दोपहर बाद शुरू होगा। तेज गर्जन और हवा चलने के साथ प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होने से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में 8 और 9 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। जबकि 10 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में फिर मौसम शुष्क हो जाएगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ सकती है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: बदरी-केदार समेत इन स्थानों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org