जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 77 साल की उम्र निधन हो गया है। शरद यादव की बेटी ने इस बात की जानकारी दी है। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी शरद यादव ट्वीट करते हुए कहा- पापा नहीं रहे
दरअसल, फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुब गया है। उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हुआ है।