Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

भाजपा युवा मोर्चा के केदारपुर मंडल अध्यक्ष विवेक डंगवाल ने दिया इस्तीफा

by news24desk
December 12, 2021
in Political, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों के इस्तीफों का सिलसिला जारी है। पहले‌ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मंडल अध्यक्ष पूनम ममगाईं के साथ सारे मंडल पदाधिकारियों ने विधायक विनोद चमोली पर उनके खराब व्यवहार होने का आरोप लगाकर अपना इस्तीफा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को सौंपा था, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया। अब केदार मंडल में भाजयुमो के अध्यक्ष विवेक डंगवाल (विक्की) ने अपने पद से इस्तीफा देकर चुनाव से पूर्व पार्टी को झटका दे‌ दिया।
हालांकि इसके लिए उन्होंने महानगर के अध्यक्ष ‌अंशुल चावला को जिम्मेदार ठहराया। इससे पूर्व भी केदारपुर मंडल में बार-बार पदाधिकारी बदले जाते रहे हैं। इसकी वजह मूल कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर ऐसे कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया जो पार्टी में सदस्य तक नहीं थे, या फिर नये-नये पार्टी में आये‌। इससे मूल कार्यकर्ताओं का नाराज़ होना स्वाभाविक है। चुनाव के समय में यह नाराजगी पार्टी हित में नहीं है। इससे पार्टी को चुनाव में कहीं खामियाजा भुगतना ना पड़े। अधिकांश कार्यकर्ताओं का मानना है विधायक के दबाव में मूल कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर विधायक विनोद चमोली ने ऐसे कार्यकर्ताओं को मंडलों में पदाधिकारी बना दिया जिन्हें संगठन का कोई ज्ञान नहीं ह। अधिकांश नये और अनुभवहीन हैं, जो‌ विधायक के इसारे पर ही संगठन चला रहे हैं। उनके लिए विधायक संगठन‌ है, मूल कार्यकर्ताओं को कभी कार्यक्रमों की सूचना तक नहीं दी जाती है।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
लखनऊ का बदमाश कबाबी दून में खुला, मेयर गामा ने किया उद्घाटन

लखनऊ का बदमाश कबाबी दून में खुला, मेयर गामा ने किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org