Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधान भवन में ई-विधान प्रणाली का करेंगे उद्घाटन

by news24desk
May 20, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में विधानमंडल की कार्यवाही पेपरलेस होगी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस कार्य को भी मिशन के रूप में लिया और विधानमंडल का बजट सत्र ई-विधान प्रणाली से होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय ई-विधान प्रणाली के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम में उनको संबोधित करेंगे। दो दिनी कार्यशाला का समापन शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष विधान भवन में ई-विधान प्रणाली का उद्घाटन करेंगे। विधानसभा में आज से ई- विधान प्रणाली आरम्भ होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में मौजूद रहेंगे।

पहले दिन विधानसभा मंडप में लोकसभा अध्यक्ष सुबह 10:45 बजे पहुंचेंगे। स्वागत उद्बोधन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के संबोधन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ई-विधान का उद्घाटन कर विधानसभा सदस्यों को संबोधित करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के आभार जताने के साथ उद्घाटन सत्र का समापन होगा। दोपहर दो बजे से नवीन भवन के तिलक हाल में विधायकों का प्रबोधन कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें सुरेश खन्ना सदस्यों को संसदीय शिष्टाचार एवं आचरण का पाठ पढ़ाएंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी कार्य स्थगन, अविलंबनीय लोक महत्व के प्रश्न एवं शून्य प्रहर विषय पर प्रशिक्षण देंगे। औचित्य का प्रश्न और संसदीय समितियां विषय के वक्ता पूर्व मंत्री डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी होंगे, जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित संसदीय प्रश्न और प्रश्न पूछने का तरीका नए विधायकों को बताएंगे।

दूसरे दिन का सत्र शनिवार सुबह 11 बजे तिलक हाल में शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अपने विचार रखेंगे। दोपहर दो बजे विधान सभा मंडप में ई-विधान का प्रशिक्षण शुरू होगा। सबसे पहले विषय की जानकारी महाना देंगे। इसके बाद एनआइसी के विशेषज्ञ विधायकों को तकनीकी जानकारियां देंगे। शाम 4:30 बजे दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 23 मई से शुरू हो रहा है। बजट सत्र से विधान सभा में नेशनल ई-विधान परियोजना को लागूू करने की तैयारी है। इसके जरिये विधान सभा की कार्यवाही को कागजरहित बनाने का इरादा है। ई-विधान परियोजना के तहत विधान सभा मंडप में प्रत्येक सदस्य की मेज पर टैबलेट लगाए गए हैं जिसके माध्यम से वह सदन की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। विधायकों को ई-विधान का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में अठारहवीं विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को सदन की कार्यवाही, नियमों और परंपराओं के बारे में प्रशिक्षण देने के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा मंडप में शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बतौर मुख्य अतिथि इसका शुभारंभ करेंगे, जबकि शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का उद्बोधन होगा। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विपक्ष के दिग्गज और पूर्व जनप्रतिनिधि भी विधायकों को सदन की कार्यवाही, संसदीय परंपराओं आदि का पाठ पढ़ाएंगे।

SendShareTweet

Related Posts

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेंगी सहकारी समितियां : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेंगी सहकारी समितियां : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

July 8, 2025
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का सपना अभी भी अधूरा, उत्तराखंड कर रहा है अदालत के फैसले का इंतज़ार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का सपना अभी भी अधूरा, उत्तराखंड कर रहा है अदालत के फैसले का इंतज़ार

July 8, 2025
रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी : मुख्यमंत्री धामी

रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी : मुख्यमंत्री धामी

July 8, 2025
नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

July 8, 2025
उत्तराखंड की खेती को मिलेगा नया आयाम, केंद्र देगा 3800 करोड़ की विशेष सहायता

उत्तराखंड की खेती को मिलेगा नया आयाम, केंद्र देगा 3800 करोड़ की विशेष सहायता

July 8, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ मेला-2025: तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

July 8, 2025
Next Post
सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव से ठीक पहले राशन कार्डधारकों को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर का आदेश जारी कर बड़ा दांव खेला

सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव से ठीक पहले राशन कार्डधारकों को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर का आदेश जारी कर बड़ा दांव खेला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org