Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

by Ashutosh Negi
September 13, 2024
in Weather, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। प्रदेशभर में मौसम की मार से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। मानसून की विदाई से पूर्व भारी बारिश का क्रम तेज हो गया है। जिसके चलते राज्य की कई सड़के बंद हो गई हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, साथ ही अन्य पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद सभी जिलों में आज कक्षा 1 से 12 वीं तक के स्कूल भी बंद हैं।

मौसम विभाग ने आज देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में बिजली की गरज के साथ भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद किये गए हैं। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में 12वीं तक के सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के कारण 168 सड़कें अभी भी बंद हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार, 13 सितंबर को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 19 से 25 सितंबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने की उम्मीद है।

तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
Weather Update Uttarakhand: भारी बारिश के कारण प्रदेश के तीन जिलों में स्कूल बंद, 324 मार्ग अवरुद्ध, जाने मौसम का हाल

Weather Update Uttarakhand: भारी बारिश के कारण प्रदेश के तीन जिलों में स्कूल बंद, 324 मार्ग अवरुद्ध, जाने मौसम का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org