Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

Weather Update Uttarakhand: 17 अक्टूबर को पहाड़ी जनपदों में हल्की बौछार पड़ने के आसार, जाने आज के मौसम का हाल

by Ashutosh Negi
October 17, 2024
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान काफी कम हो गया है। जिससे रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में अभी भी पारा चढ़ा हुआ है। अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है लेकिन गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सर्द होने लगा है। कुमाऊं के चंपावत, लोहाघाट और नैनीताल के मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय भी लोग स्वेटर पहनने लगे हैं जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड पड़ रही है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी वेदर फोरकास्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर यानी गुरुवार को राज्य के पहाड़ी जनपदों में हल्की बौछार पड़ने का अनुमान है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गुरुवार 17 अक्टूबर को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कुछ क्षेत्रों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। अक्टूबर माह में होने वाली इस बारिश से राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है। आज देहरादून और अन्य मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

SendShareTweet

Related Posts

डॉ. शिवानंद नौटियाल महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डॉ. शिवानंद नौटियाल महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2025
रिखणीखाल करंट हादसे पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन यूपीसीएल अफसर निलंबित

रिखणीखाल करंट हादसे पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन यूपीसीएल अफसर निलंबित

June 20, 2025
विमान में महिला यात्री की धमकी से अफरा-तफरी: एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में सुरक्षा अलर्ट

विमान में महिला यात्री की धमकी से अफरा-तफरी: एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में सुरक्षा अलर्ट

June 20, 2025
अल्मोड़ा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका: रोडवेज बस सेवा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

अल्मोड़ा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका: रोडवेज बस सेवा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

June 20, 2025
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बम्पर तबादले

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बम्पर तबादले

June 20, 2025
भारत की रणनीति से हैरान पाकिस्तान, जयशंकर से बात करने के लिए मांगी इजाज़त

भारत की रणनीति से हैरान पाकिस्तान, जयशंकर से बात करने के लिए मांगी इजाज़त

June 20, 2025
Next Post
27 जून तक कर सकते हैं आईबीपीएस ने 9 हजार पदों पर आवेदन

Uttarakhand cooperative Bank recruitment: उत्तराखंड सहकारी बैंकों में 735 पदों पर भर्ती, भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org